The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Uttar Pradesh viral wedding in hospital Pratapgarh love story

छत से गिरकर टूटी रीढ़ की हड्डी, दुल्हन का उठना मुश्किल, फिर दूल्हे ने जो किया मिसाल बन गया

दुल्हन के घरवालों को लगा कि दूल्हा शादी नहीं करेगा.

Advertisement
uttar prdaesh pratapgarh viral love story
UP की वायरल लव स्टोरी (फोटो-ट्विटर)
pic
ज्योति जोशी
24 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 24 फ़रवरी 2023, 07:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सोशल मीडिया पर यूपी की एक लव स्टोरी (Uttar Pradesh Love Story) के चर्चे हो रहे हैं. ये कहानी है आरती और अवधेश की. दोनों की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. 8 दिसंबर की रात दोनों फेरे लेने वाले थे. उसी दोपहर आरती के साथ एक बुरा हादसा हुआ. वो छत से फिसलकर नीचे गिर गई. डॉक्टरों ने बताया कि आरती अपंग हो गई है. परिवार वालों को लगा कि अवधेश शादी तोड़ देगा. लेकिन लड़के ने जो किया, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके की है. यहां रहने वाली आरती मौर्य की शादी नजदीक के ही गांव में तय हुई थी. शादी वाले दिन हुए हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी पूरी तरह टूट गई. कमर और पैर समेत शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई. आरती अपंग हो गई. वो कई महीने तक बिस्तर से हिल तक नहीं सकती थी. इलाज के बावजूद उसके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद कम थी.

Embed

आरती के घरवाले मान बैठे थे कि अवधेश शादी तोड़ देगा. उन्होंने दूल्हे के घरवालों से कहा कि अवधेश आरती की बहन से शादी कर ले. लेकिन अवधेश ने इससे मना कर दिया. अवधेश ने फैसला किया वो आरती से ही शादी करेगा. 

ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी आरती

इस दौरान आरती का ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम के सहारे इलाज चल रहा था. अवधेश उसी दिन आरती की मांग भरकर उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता था. अवधेश की जिद पर डाक्टरों की टीम से परमिशन लेकर आरती को दो घंटे बाद एम्बुलेंस से वापस घर लाया गया. आरती को स्ट्रेचर पर लिटाकर ही शादी की रस्में पूरी की गईं. ऑक्सीजन और ड्रिप के साथ अवधेश ने आरती की मांग में सिंदूर भरा. फिर आरती की विदाई भी की गई. आरती ससुराल जाने के बजाय इलाज के लिए वापस अस्पताल लाई गई.

अगले दिन ही आरती का ऑपरेशन होना था. उस फॉर्म पर अवधेश ने आरती के पति के तौर पर साइन किए. अवधेश के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स भी इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं. साथ ही आरती के जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.  

वीडियो: नन और संत की कहानी, कपड़ा छू जाने से हुआ था प्यार, अब शादी!

Advertisement

Advertisement

()