मायावती के करीबी नेताओं को गरियाता बसपा प्रत्याशी का कथित ऑडियो वायरल
प्रत्याशी कह रहे- ऑडियो फर्जी, पर कार्रवाई की बात पर बोले अपने ही लोग हैं, क्या करें.
Advertisement

जालौन में बसपा प्रत्याशी पंकज अहिरवार का कथित ऑडियो वायरल है जिसमें वो बसपा नेताओं के लिए अपशब्द बोल रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने गठबंधन किया है. सीटों का बंटवारा हो चुका था. इसी बंटवारे में बुंदेलखंड की जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा बसपा के हिस्से आई थी. 2 मार्च को यहां से महागंठबंधन का प्रत्याशी अजय सिंह पंकज को घोषित किया गया. और इसके 10 दिन बात एक ऑडियो वायरल हुआ. इस ऑडियो में बुन्देलखण्ड क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर लालाराम और बसपा के वरिष्ठ नेता दिनकर को पंकज कथित तौर पर अपशब्द बोल रहे हैं. 47 मिनट 21 सेकेंड के इस वायरल ऑडियो में सांसद प्रत्याशी के किसी अरविंद भौतिकी नाम के आदमी से बात करने की बात कही जा रही है.
मोटा माटी क्या बाते हैं इस कथित ऑडियो में, आप वो जान लीजिए -
# पहले किसी प्लॉट की बात होती है. उसके खरीदने के लिए पैसे कम करवाने की बात होती है. फिर चुनाव में मदद की बात होती है. फिर लालाराम और दिनकर को कोसा जाता है. कहा जाता है - लालाराम, दिनकर के बच्चे हैं.
#भविष्य की प्लानिंग करते हुए सांसद प्रत्याशी पंकज कथित तौर पर कहते हैं, एक बार सांसद बन जाएं जिसको कहो 10 मिनट में नंगा कर देंगे. बसपा के तमाम बड़े नेताओं के लिए कहा जाता है कि ये सब बेबीडॉल हैं. सब बच्चे हैं.
# भौतिकी से कहा जाता है कि चाहे दिनकर हों, लालाराम हों या कोई और. जिस दिन तुम मेरे साथ होगे, बुन्देलखण्ड साफ होगा. आगे करोड़ों कमाने की बात भी हुई.

जालौन से बसपा के प्रत्याशी के कथित ऑडियो ने बवाल मचा रखा है.
# फिर शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाखन सिंह को तोड़ लोकसभा प्रभारी बनाने की बात हुई.
#ऑडियो में मायावती को भी निशाने पर लिया गया. कहा गया कि अगर बहनजी गलत करेंगी तो हमें उनका विरोध करना है.
# पैसे की फंडिंग की बात हुई तो कहा गया कि चुनाव जीतने के दो महीने के बाद मिठाई सहित पैसा लौटाएंगे.
# सांसद प्रत्याशी पंकज ने कथित तौर पर कहा - लोकसभा लड़ेंगे पंकज ही, चाहे कोई कुछ भी कहे...
ये तो हो गई ऑडियो की बात. अब बात करते हैं बीएसपी के कल्चर की. यहां पार्टी और खासकर बसपा सुप्रीमो के खिलाफ कोई अगर एक बात कर दे तो वो एक दिन पार्टी में नहीं टिकता. तो सबकी नजर थी बसपा सुप्रीमो पर कि वो इस वायरल ऑडियो पर क्या ऐक्शन लेंगी.
जवाब है- बसपा ने कोई एक्शन नहीं लिया है. मायावती को बताया गया है कि ये ऑडियो फर्जी है. इसमें डबिंग की गई है. ये बात हमें किसी और ने नहीं, खुद सांसद प्रत्याशी अजय सिंह पंकज ने बताई. उनका कहना है कि ये सब उनके कुछ प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों द्वारा करवाया जा रहा है. वो बोले -
पंकज इससे पहले एक बार विधायक भी रहे हैं. 2007 से 2012 तक. कोंच विधानसभा से. जालौन में बसपा के पुराने नेता हैं और अब उनका नंबर लोकसभा के लिए लगा है.
पर क्या वाकेयी फर्जी है ये ऑडियो-
हमने इसकी हकीकत जानने के लिए उन अरविंद भौतिक से बात की जिनके साथ सांसद प्रत्याशी पंकज कथित तौर पर इसमें बात कर रहे हैं. अरविंद बीएसपी के कार्यकर्ता रहे हैं और खुद को बीएसपी के मिशन से जुड़ा हुआ बताते हैं. अरविंद ने साफ तौर पर कहा कि ये ऑडियो पूरा सही है. इसमें कही हर एक बात सही है. पंकज ने उनसे बातचीत के दौरान वो सब कहा, जो ऑडियो में है.
अरविंद का एक वीडियो भी आया है जिसमें वो बुंदेलखंड कोऑर्डिनेटर लालाराम से खुद को जान का खतरा बता रहे हैं. साथ ही आरोप लगाया कि बुंदेलखंड कोऑर्डिनेटर लालाराम मायावती, डॉ. अंबेडकर और कांशीराम को धोखा दे रहे हैं. अपने वीडियो में वो लालाराम अहिरवार पर पैसे लेकर गलत प्रत्याशियों को टिकट देने का आरोप लगा रहे हैं. हमीरपुर के एक प्रत्याशी का टिकट पैसे न मिलने पर कटवाने का आरोप भी लगाया.
हमने मामले में बसपा कोऑर्डिनेटर लालाराम से बात करने की कोशिश की मगर उनका फोन उठा नहीं.
बसपा क्या कर रही?
बसपा प्रत्याशी पंकज कह रहे हैं कि वो इस ऑडियो में हैं हीं नहीं. ऑडियो फर्जी है, मगर उनका ये तर्क गले नहीं उतरता कि अपने ही लोग हैं, अपनी ही जाति के हैं, मिशन के हैं, भटके हुए हैं तो उन पर कार्रवाई नहीं करेंगे.
दूसरी बात जिस कथित ऑडियो को वो फर्जी बता रहे हैं, उसमें मौजूद दूसरा आदमी अरविंद भौतिकी कह रहे हैं कि ये ऑडियो असली है. तो उसका भी अपना दावा है. किसे सही माना जाए.

मायावती पर भी कथित तौर पर ऑडियो में निशाना साधा गया है.
तीसरी बात ये कि ये सारा विवाद जुड़ता है सीधा बसपा से. तो बसपा ने इस पर अब तक कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया. आधिकारिक तौर पर. क्योंकि लोग जानना चाहेंगे कि क्या ये सिर्फ बसपा की जालौन लोकसभा की आपसी खींचतान है. या बसपा के संगठन में ही कुछ गड़बड़ी है. लोग इन सवालों के जवाब जरूर जानना चाहेंगे. वो भी बसपा के किसी जिम्मेदार के मुख से.
लल्लनटॉप वीडियो देखें -

मैंने अरविंद भौतिकी से कभी बात नहीं की. न उससे मेरा कोई संपर्क रहा. ये ऑडियो खुद से बनाया गया है. उस आदमी का यही इतिहास है. वो तीन ऐसे ऑडियो-वीडियो पहले भी निकाल चुका है. बहनजी को ये बात बता दी गई है. उन्होंने जांच करवाने को कहा. इस ऑडियो का खंडन भी पार्टी ने कर दिया है.हमने जब पूछा कि अगर ये ऑडियो फर्जी ही है तो आपने इसे फैलाने वाले पर कार्रवाई क्यों नहीं करवाई तो वो बोले अपने ही लोग हैं. अपनी ही जाति के हैं, मिशन के हैं. बस भटके हैं. उनका धंधा है ये, क्या कार्रवाई करवाएं.
बसपा कोऑर्डिनेटर लालाराम और प्रत्याशी पंकज अहिरवार.