यूपी : पुलिसवाले ने मुसलमान व्यापारी को फोन पर कहा - "...पाकिस्तान भिजवा दूंगा", रिकार्डिंग वायरल!
पहले पुलिसवाला व्यापारी से नाम पूछता है, फिर कहता है कि चौकी आओ, वरना पाकिस्तान भिजवा दूंगा

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऑडियो क्लिप (Audio Clip) खूब वायरल है. ये ऑडियो कथित तौर पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के एक पुलिसवाले का है. इसमें वो एक व्यापारी से बात कर रहा है. और पाकिस्तान भेजने की धमकी देते सुना जा सकता है.
मामला कानपुर के सचेंडी थाना का है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑडियो में पहले पुलिसवाला व्यापारी से उसका नाम पूछता है, फिर नाम सुनकर उसे पाकिस्तान भेजने की बात कहता है.
फोन पर व्यापारी को थाने बुलायासचेंडी पुलिस स्टेशन के मंडी पुलिस चौकी के थाना प्रभारी सुरेंद्र नारायण को कथित तौर पर व्यापारी के खिलाफ शिकायत मिली. व्यापारी का नाम आसिफ बताया जा रहा है. शिकायत में कहा गया कि व्यापारी ट्रांस्पोर्ट का बकाया भाड़ा नहीं दे रहा है. इस पर चौकी प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाल ने एक सिपाही से व्यापारी को फोन कर पुलिस चौकी बुलाने को कहा. पुलिसकर्मी ने जब उसे पुलिस चौकी आने के लिए कहा तो आसिफ ने कहा कि वो काम निपटा कर दो घंटे बाद चौकी आएगा.
व्यापारी ने अपना नाम आसिफ बतायाइस बीच चौकी प्रभारी ने सिपाही के हाथ से फोन लिया और व्यापारी से उसका नाम पूछा. उसने अपना नाम आसिफ बताया. इस पर चौकी प्रभारी ने आसिफ से कहा कि तुरंत चौकी आ जाओ नहीं तो पाकिस्तान भेज दूंगा. सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर उसे पाकिस्तान भेजने की धमकी दी. जिसके बाद आसिफ ने एसपी से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है.
घटना की जांच के आदेशऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर बाहरी आदित्य कुमार शुक्ला ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया
“कानपुर बाहरी क्षेत्र के सचेंडी थाना अंतर्गत मंडी चौकी प्रभारी के खिलाफ मामले का पता चला है. ऑडियो रिकॉर्डिंग को सुनने के बाद पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौंप दी गई है. जांच के आदेश दे दिए गए हैं.”
पुलिस ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
देखें वीडियो- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा की कुछ लोगों ने सरेआम पिटाई कर दी

