यूपी: महिला कॉलेज के टॉयलेट में मोबाइल छिपाकर वीडियो बनाता रहा चपरासी, प्रोफेसर ने पकड़ा
मोबाइल में कॉलेज की महिला एसोसिएट प्रोफेसर का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था. उसने पकड़ लिया.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जिला मुरादाबाद की घटना है. यहां एक पीजी कॉलेज की महिला एसोसिएट प्रोफेसर को अपने डिपार्टमेंट के लेडीज टॉयलेट में एक स्मार्टफोन मिला. स्मार्टफोन का कैमरा चालू था. मतलब उस समय मोबाइल में महिला प्रोफेसर की वीडियो बन रही थी. मोबाइल कॉलेज में ही काम करने वाले एक चपरासी का बताया जा रहा है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चपरासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
कॉलेज के लेडीज टॉयलेट में मिला फोन, कैमरा ऑन था!आजतक के जगत गौतम की रिपोर्ट के मुताबिक ये कॉलेज मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में स्थित है. KGK (केदारनाथ गिरधारीलाल खत्री) पीजी कॉलेज. कॉलेज की महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने चतुर्थ श्रेणी के एक कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
प्रोफेसर ने तहरीर में लिखा है कि वह 10 नवंबर को शाम पौने चार बजे के आसपास विधि विभाग के लेडीज टॉयलेट में गई थीं. वहां पर उनको एक स्मार्टफोन मिला. उसका कैमरा ऑन था और उसमें उनकी वीडियो बन रही थी.
कॉलेज में काम करने वाले चपरासी पर आरोप, FIR दर्जमहिला का आरोप है कि ये हरकत विधि विभाग में काम करने वाले चपरासी राजेश कुमार की है. शिकायत के मुताबिक महिलाओं के वीडियो बनाने के लिए चपरासी ने लेडीज टॉयलेट में मोबाइल छिपाया था. उसका कैमरा इस तरह सेट किया था कि वीडियो रिकॉर्ड हो सके. रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल में पहले के भी कई वीडियो मिले हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने चपरासी को लेडीज टॉयलेट से निकलते हुए देखा था. इसलिए उन्हें चपरासी पर शक हुआ. इसी आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर ने लेडीज टॉयलेट यूज करते वक्त उसे सही से चेक किया. और उन्हें एक स्मार्टफोन मिला, जिसमें वीडियो भी बन रहा था.
महिला एसोसिएट प्रोफेसर ने अगले दिन 11 नवंबर को इसकी सूचना अधिकारियों को दी. पुलिस के पास केस दर्ज कराया गया. पुलिस ने आरोपी चपरासी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है.
वीडियो- चंडीगढ़ के बाद कानपुर के हॉस्टल में बनाया लड़कियों का MMS, आरोपी गिरफ्तार

.webp?width=60)

