The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Uttar pradesh: migration of hindu families in shamli kairana nhrc issued notice to sp akhilesh yadav government

क्या कैराना को कश्मीर बनाने की साजिश हो रही है?

मुजफ्फरनगर के इस कस्बे से भारी संख्या में भागे हिंदू परिवार. मजहब के आधार पर रंगदारी, अपराध और गुंडागर्दी का आरोप.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
12 जून 2016 (Updated: 13 जून 2016, 06:38 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
यूपी का शामली. वहीं बसा है कैराना. दिल्ली से महज 100 किलोमीटर की दूरी. खबर है कि बीते 2 साल में कैराना से करीब 346 हिंदू परिवार पलायन कर चुके हैं. वजह बताई जा रही है इलाके में अपराधियों का खौफ. हफ्ते वसूली, रंगदारी जैसी घटनाएं इस इलाके के लिए आम होती जा रही है. नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन (NHRC) ने उत्तर प्रदेश सरकार को इस बाबत नोटिस जारी किया है. NHRC ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को 4 हफ्ते के भीतर जवाब देने के लिए कहा है. बता दें इस मामले में बीजेपी सांसद हुकुम सिंह का दावा सबसे अहम है. हुकुम सिंह के मुताबिक, 'कैराना में एक खास धर्म के लोगों के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. अपराधियों की सरकार का सरंक्षण हासिल है.' हुकुम सिंह ने इस बारे में एक लिस्ट भी जारी की है. पहले हुकुम सिंह ने 250 से ज्यादा परिवारों के पलायन करने की बात कही. लेकिन बाद में वो 346 हिंदू परिवारों की लिस्ट लेकर आए और अखिलेश सरकार को जमकर घेरा.
बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने कहा, 'मैंने इस बारे में होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह से मुलाकात की. वो इस महीने के आखिर में कैराना का दौरा करेंगे.' इस बारे में पता चलते ही हर मुद्दे की तरह पॉलिटिक्स चालू हो गई है. सपा सरकार आरोपों को खारिज कर रही है. सपा की स्पोक्स पर्सन जूही सिंह ने कहा, 'ये वही सांसद हैं. जिन्होंने कहा था कि मुजफ्फरनगर के राहत शिविर में रहने वालों को वोट नहीं डालने देंगे.'
हुकुम सिंह ने कहा, 'कैराना को कश्मीर बनाने की साजिश हो रही है. ऐसे 10 लोग हैं, जिनकी रंगदारी की वजह से हत्या कर दी गई है. यहां एक गांव है जहानापुर. यहां पर पहले 60 हिंदू परिवार रहते थे. अब एक भी परिवार नहीं है.' kairana up बीजेपी वालों ने इस मामले में 9 सदस्यों की कमेटी बना दी है. हुकुम सिंह लीड कर रहे हैं. ये लोग कैराना जाएंगे. वहां जाकर वही करेंगे जो आमतौर पर नेता करते हैं. हालांकि उम्मीद है कि कुछ अच्छा करें. बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने नेताओं की तरह एक बढ़िया बात बोली है. बोले- सत्ता में आएंगे तो हिंदुओं को वापस वहीं बसाएंगे. लिस्ट के नाम कुछ और बोल रहे हैं हुकुम एबीपी न्यूज वालों ने हुकुम सिंह की सौंपी लिस्ट की पड़ताल करने का दावा किया. खबर के मुताबिक, लिस्ट में राजीव जैन का नाम है. कैराना में राजीव जैव की भाभी ने पलायन की बात तो मानी, लेकिन वजह डर होने को खारिज किया. चैनल की खबर की मानें तो कैराना के लोग भी पलायन की वजह डर को नहीं बता रहे हैं. गैंगस्टर मुकिम कला सूत्रों के मुताबिक, इस इलाके में लोगों को लूटने का काम करते हैं गैंगस्टर मुकिम कला के गुंडे. इस गैंग के लोग आर्थिक रूप से ठीक लोगों के साथ जबरन उगाही करते हैं. इन्ही उगाहियों से तंग आकर कुछ लोगों ने इलाके को बीते कुछ वक्त में छोड़ा है.

Advertisement

Advertisement

()