The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • uttar pradesh ghaziabad viral video shows men sitting on sunroof of moving car and drinking accused fined rs 10000

कार की छत पर दारू गटक रहे थे, पुलिस ने वीडियो देख लिया, फालतू का दिखावा भारी पड़ गया

लोग बोले- “सही है, कानून बस जुर्माना ही तो करेगा. भर देंगे और क्या उखड़ेगा! यही सोच है पैसे वालों की.”

Advertisement
pic
1 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 1 अगस्त 2023, 11:54 PM IST)
ghaziabad viral video shows men sitting on sunroof
उनके पीछे से एक कार में बैठे किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पैसा आ जाए तो कुछ लोग जीने का शऊर खो बैठते हैं. दिखावे को टशन बनाकर अंट-शंट हरकतें करते हैं. इस चक्कर में लेने के देने भी पड़ जाते हैं. जैसे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें दो युवक कार की सनरूफ पर बैठे हैं. एक युवक शराब पी रहा है. दोनों सड़क पर हंगामा करते हुए जा रहे है. उनके पीछे से एक कार में बैठे किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ़्तार कर लिया और 10,000 रुपए का चालान काटा.

वीडियो को सोशल मीडिया पर आकाश कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो युवक कार की सनरूफ पर बैठे हैं. एक युवक शराब पी रहा है. आकाश ने गाजियाबाद पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 

“ऑन रोड कार से स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ. ये RDC गाजियाबाद का वो पॉश इलाका है जहां बड़े बड़े साहबों के मकान हैं. लोगो में डर नहीं है. लगातार कार्रवाइयां भी बेअसर हैं.”

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ट्विटर पर एक बयान देते हुए कहा,

''29 जुलाई को सोशल मीडिया के माध्यम से कविनगर थाना क्षेत्र से संबंधित एक वायरल वीडियो मिला है. जिसमें कुछ युवक चलती गाड़ी में शराब पी रहे हैं और ट्रैफिक में बाधा डाल रहे हैं. इस मामले में तीन युवकों को गिरफ़्तार कर कार को सीज कर दिया गया है. और कार का 10,000 रुपए का चालान किया गया है.”

गाजियाबाद पुलिस ने बयान के साथ तीनों युवको की फ़ोटो भी शेयर की है. वीडियो की सोशल मीडिया पर आलोचना भी की जा रही है. कृष्ण कुमार नाम के यूजर ने लिखा, 

“सही है, कानून बस जुर्माना ही तो करेगा. भर देंगे और क्या उखड़ेगा! यही सोच है पैसे वालों की.”

आकाश कुमार नाम के यूजर ने लिखा,

“ऐसे कृत्यों मे 1 लाख का चालान काटना चाहिए और उन पैसो को संबंधित थानों पर खर्च करना चाहिए.”

निष्कर्ष नाम के यूजर ने लिखा, 

“गजब है. मतलब जानते होंगे यह लड़के जो कर रहे हैं वो गलत है. लेकिन फिर भी कोई डर नहीं है पुलिस का.”

ऐसी ट्रैफ़िक रूल्स तोड़ने वाली वीडियोज़ पर आपकी क्या राय है, हमे कॉमेंट बॉक्स में बताइए. 

वीडियो: ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को बोनट पर घसीटने का वीडियो वायरल, डेढ़ किलोमीटर तक घसीटने का आरोप

Advertisement

Advertisement

()