फतेहपुर में गोतस्करों को रोका तो पुलिस पर की फायरिंग, एनकाउंटर में दो गिरफ्तार
UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के Fatehpur में पुलिस ने कथित तौर पर दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है. इसमें एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं.

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले (Fatehpur) में पुलिस ने कथित तौर पर दो गोतस्करों (Cow slaughter arrested) को गिरफ्तार किया है. घटना 3 सितंबर की है. जब दोनों आरोपी गोकशी के लिए एक गाय को ले जा रहे थे. लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. इस दौरान दोनों आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ भी हुई. आरोपियों की पहचान महफूज उर्फ कल्लू और महमूद हसन के तौर पर हुई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना हथगवां थाना क्षेत्र के आर्य मसायका गांव की है. जहां पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक ईंट भट्टे पर गोकशी करने जा रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची और उन्होंने आरोपियों को घेर लिया. पुलिस ने आरोपियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा. लेकिन इस दौरान दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें:'...सरकार ने दिया मारने का अधिकार?', गोतस्करी के नाम पर मारे गए आर्यन के पिता ने पूछा सवाल
दो थानों की पुलिस थी मौजूदहथगवां थाने के थाना प्रभारी वृंदावन राय के मुताबिक इस ऑपरेशन में हथगवां थाना के साथ-साथ सुल्तानपुर घोष की पुलिस टीम भी मौजूद थी. आरोपियों के पास से दो देसी तमंचे बरामद हुए हैं. साथ ही गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. फिलहाल, दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. महफूज हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं, जबकि हसन के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं.
अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक दोनों खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा निवासी हैं. हिस्ट्रीशीटर महफूज, अपने भाई के साथ सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र और हथगवां थाना क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदारों के घर में छिपकर रह रहा था. महफूज के भाई महमूद हसन पर भी अपहरण, आबकारी, एससी-एसटी एक्ट, चोरी के मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस को मौके से दो तमंचे, बाइक, दो चापड़, छह चाकू, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का ठीहा और दो पैकेट काली पॉलीथिन बरामद हुई.
वीडियो: आर्यन मिश्रा के पिता ने गोरक्षकों पर सरकार से क्या पूछ लिया?

