The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • uttar pradesh bijnor gangrape and loot burns with cigrette

यूपी: बिजनौर में व्यापारी के घर लूटपाट, पत्नी से गैंगरेप, सिगरेट से दागा!

आरोप है कि UP के Bijnor में अपराधियों ने शराब पीते हुए एक व्यापारी की पत्नी को सिगरेट से दागा, धमकाया और सामूहिक बालात्कार किया.

Advertisement
pic
16 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:23 AM IST)
up bijnor gangrape and robbery case police
घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कुछ लोगों पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक महिला के साथ गैंगरेप किया और सिगरेट से महिला के शरीर को कई जगहों पर जला दिया. इसके बाद बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की. 

इंडिया टुडे से जुड़े संजीव शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, अपराधियों ने बिजनौर के एक पेंट व्यापारी के घर से 25 तोला सोना, 2 किलो चांदी, डेढ़ लाख रुपए नगद, एक स्कूटी और एक LED टीवी के साथ-साथ मोबाइल और घर के कई अन्य सामान भी लूट लिए. आरोप है कि 15 नवंबर की शाम को बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी के साथ गैंगरेप किया.

ये भी जानकारी सामने आई कि जिस व्यापारी के घर इस अपराध को अंजाम दिया गया, उनके साथ बीते 19 अक्टूबर को भी इसी घर में लूटपाट हुई थी.

रिपोर्ट के अनुसार, घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायत में बताया गया है कि 15 नवंबर की शाम को व्यापारी अपनी मां और दो बच्चों के साथ डॉक्टर के पास गए थे. जहां से वापस आने में उन्हें देरी हो गई. जिसके बाद 4 से 5 बदमाश उनके घर में घुस गए. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अपराधियों ने शराब पीते हुए व्यापारी की पत्नी को सिगरेट से दागा, धमकाया और सामूहिक बालात्कार किया. आरोप ये भी है कि महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया था, जिससे वो बेहोश हो गई थीं. होश आने के बाद उन्होंने अपने पति को इस बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: आगरा गैंगरेप में डराने वाले खुलासे, जबरन पिलाई शराब, वीडियो बनाया, और क्या पता चला?

रिपोर्ट के मुताबिक, SP नीरज जादौन ने बताया कि लूट और गैंगरेप की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. 

पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को जो शिकायत दी है उसमें बताया गया है कि इसी घर से बीते 19 अक्टूबर को 80 हजार रुपये लूट लिए गए थे. पीड़ित के अनुसार, जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो उन्होंने मुकदमा दर्ज नहीं किया था. इधर, थाना प्रभारी विकास कुमार को मामले में लापरवाही दिखाने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: BHU यौन उत्पीड़न मामले में गैंगरेप की धारा जोड़ी गई, पीड़िता ने पुलिस को क्या-क्या बताया?

वीडियो: दुनियादारी: शी जिनपिंग के अमेरिका पहुंचने से पहले बंद कमरे में क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()