The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • uttar pradesh bhadohi gopiganj son died due to lightning during last ritues of mother

गंगा घाट पर 'बड़ी मां' का अंतिम संस्कार करवा रहे शख्स पर आसमान से गिरी बिजली, मौत हो गई

रिपोर्ट के मुताबिक बिजली गिरने के बाद कई लोग बेहोश हो गए. बाद में उन्हें पानी का छींटा देकर होश में लाया गया. लेकिन जयप्रकाश सरोज होश में नहीं आए.

Advertisement
pic
6 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 6 सितंबर 2024, 07:56 PM IST)
uttar pradesh news
एक ही दिन में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई. (सांकेतिक फोटो/Unsplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के भदोही ज़िले में बिजली गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. बताया गया है कि जिस समय बिजली गिरी तब मृतक अपनी ‘बड़ी मां’ (शायद ताई) का अंतिम संस्कार करवा रहा था. एक ही दिन में परिवार के दो सदस्यों की मौत होने से इलाके के लोग भी सकते में हैं.

आजतक से जुड़े महेश जयसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेरवा गंगा घाट की है. 6 सितंबर की सुबह यहां पीआरडी जवान जयप्रकाश सरोज की मौत हो गई. वह 45 साल के थे. वो कोईलरा गांव के रहने वाले थे. जयप्रकाश सरोज अपनी 'बड़ी मां' लखपत्ती देवी के निधन के बाद पूरे परिवार के साथ डेरवा गंगा घाट पर गए थे. 'बड़ी मां' के अंतिम संस्कार के लिए. लेकिन जैसे ही अंतिम संस्कार की प्रकिया शुरू हुई, बादल गरजने लगे और जोरदार बारिश शुरू हो गई. बड़ी मां की चिता जल रही थी कि इसी दौरान जयप्रकाश सरोज और उनके आसपास के आधा दर्जन लोगों के ऊपर आकाशीय बिजली गिरी.

यह भी पढ़ें: कुत्ता नहलाने को वॉटर हीटर लाया, फोन बजा तो बगल में रख कर स्विच दबा दिया, बिजली के झटके से मौत

रिपोर्ट के मुताबिक बिजली गिरने के बाद कई लोग बेहोश हो गए. बाद में उन्हें पानी का छींटा देकर होश में लाया गया. लेकिन जयप्रकाश सरोज होश में नहीं आए. वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक पीआरडी जवान जयप्रकाश सरोज चार भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके तीन बेटे और एक बेटी है. एक ही परिवार में दो मौत होने से परिवार के सदस्यों का बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी वहां पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वीडियो: आंध्र प्रदेश में स्कूल जा रहे छात्रों पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से एक की मौत

Advertisement

Advertisement

()