उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) से एक अजीब मामला सामने है. यहांयूपी पुलिस (UP Police) ने यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) के लाइनमैन की बाइक काचालान काट दिया. जब इस बात का पता लाइनमैन के साथियों को पता चला तो उन्होंने थानेकी बिजली काट दी. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस थाने का सिर्फ एक वैधकनेक्शन छोड़कर यहां करीब 12 अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए. मामला क्या है? मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना सोमवार 28 मार्च की है. कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र कालाइनमैन अजय गांव कैली में बिजली की लाइन जोड़ने गया था. लाइन जोड़कर अजय अपनी बाइकसे दोपहर के वक्त वापस आ रहा था. अजय के पास हेलमेट नहीं था. कैली गांव के मोड़ परकुंवरगांव थाने के दरोगा रामनरेश गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. बिना हेलमेट के बाइकचलाने के कारण उन्होंने अजय को रोक लिया. अजय ने दरोगा को बताया कि वह पावरकॉरपोरेशन का लाइनमैन है और कुंवरगांव बिजली उपकेंद्र (Power substaion)पर उसकीतैनाती है. वह लाइन जोड़कर लौट रहा है. लेकिन दरोगा ने उसकी बात नहीं सुनी और बिनाहेलमेट के बाइक चलाने के कारण उसका ऑनलाइन चालान काट दिया. बिजली उपकेंद्र पहुंचकरअजय ने जेई सतीश चंद्र समेत अपने बाकी साथियों को इस बात के बारे में बताया. चालानकाटने से बिजली विभाग के कर्मचारी नाराज हो गए, सभी ने कुंवरगांव थाने के बिजलीकनेक्शनों की जांच की और पाया कि थाने में करीब दर्जनभर अवैध कनेक्शन हैं. फिर क्याथा बिजली विभाग के कर्मचारी थाने पहुंचे और थाने के सभी अवैध कनेक्शन काट दिए. यहीनहीं कर्मचारियों ने लाइन काटने से पहले और लाइन काटते समय की वीडियो भी बनाई और येसभी वीडियो क्लिप बिजली विभाग के अधिकारियों को भेज दीं. अधिकारियों ने क्या बताया?इस मामले में कुंवरगांव के एसडीओ विपिन मौर्य ने बताया कि दरोगा और लाइनमैन बीचक्या हुआ उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सब स्टेशन के कर्मचारियों ने पुलिसथाने की लाइन और कनेक्शन काटने की वीडियो भेजी हैं. एसडीओ विपिन मौर्य के मुताबिकथाने में सिर्फ एक ही कनेक्शन वैध था जिसे नहीं काटा गया, बाकी सभी अवैध रूप से चलरहे कनेक्शनों को काट दिया गया है. घटना के सामने आने के बाद वे मौके पर नहीं पहुंचपाए क्योंकि वे अभियंताओं की हड़ताल में शामिल हैं. हालांकि इस पूरे मामले पर पुलिसकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.