The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Uttar Pardesh father throws five year old son from hospital second floor window

यूपी में 5 साल के बेटे को पिता ने अस्पताल की दूसरी मंजिल से फेंका, बचाने वाले नीचे ही थे

पुलिस ने बताया है कि बच्चे का पिता शराब पीने का आदी है. उसे हिरासत में लिया गया, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिलने पर छोड़ दिया गया.

Advertisement
pic
9 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 9 सितंबर 2024, 06:59 PM IST)
up father throws son from window
पुलिस ने बताया है कि बच्चे का पिता शराब का पीने का आदि है. (सांकेतिक फ़ोटो/Unsplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश में एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे को अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया (Father throws son from hospital). संयोग से उसी समय वहां से नीचे गुजर रहे लोगों ने बच्चे को गोद में पकड़ लिया. बच्चे की जान बच गई. उसे गंभीर चोट नहीं आई है. हालांकि एहतियातन उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया है कि बच्चे का पिता शराब का पीने का आदी है. पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिलने पर छोड़ना पड़ा.

आजतक से जुड़े राम प्रताप सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के देवरिया में की है. आरोपी का नाम विनय प्रसाद है. 4 सितंबर को विनय अपने पांच साल के बेटे लकी को अपनी पत्नी अंजू देवी के साथ महृषि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लेकर आया था. यहां डॉक्टर्स ने बताया कि लकी को हर्निया है. उसका ऑपरेशन होगा और उसे भर्ती करना पड़ेगा.

रिपोर्ट के मुताबिक 4 सितंबर को लकी को  सेकंड फ्लोर सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया. लेकिन 5 सितंबर की सुबह आरोपी की पत्नी से बहस हो गई. इस दौरान उसे किसी बात पर गुस्सा आया. इसके बाद आरोपी ने कहा कि वो लकी को पेशाब कराने लेकर जा रहा है. लेकिन बाद में उसने एक खिड़की से बच्चे के दोनों हाथ पकड़कर उसे नीचे लटका दिया. लड़का चिल्लाने लगा. तभी नीचे जा रहे एक-दो लोगों ने ये सब देखा.

वहीं पत्नी आरोपी के हाथ जोड़ने लगी. माफी मांगने लगी. लेकिन आरोपी ने बच्चे को छोड़ दिया. बच्चा नीचे गिरने लगा, इतने में नीचे खड़े एक आदमी ने उसे गोदी में पकड़ लिया. इसके बाद लोग बच्चे को वापस अस्पताल लेकर गए. और आरोपी पिता की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

यह भी पढ़ें: यूपी: पिता को बेचना पड़ा 3 साल का बेटा, अस्पताल में 4 हजार रूपये का बिल भरना था

सदर कोतवाली थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी को शराब पीने की आदत है. हालांकि घटना के वक्त वो नशे में था या नहीं, ये पूरी तरह साफ नहीं है. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया था, लेकिन लिखित शिकायत न मिलने पर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया. 

वीडियो: मंगेश यादव के पिता ने एनकाउंटर को लेकर यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

Advertisement

()