व्हॉट्सऐप आज भारत के तमाम फोन यूज़र्स की पहली ज़रूरत हो चुका है. लोग टाइम देखनेफोन उठाते हैं और व्हॉट्सऐप चेक करके रख देते हैं. जबसे जियो फोन मार्केट में आयाहै लोगों को सिर्फ एक ही दिक्कत है. इसमें व्हॉट्सऐप नहीं चलता. लोगों ने फ्रीबातें करने के चक्कर में जियो फोन ले तो लिया लेकिन व्हॉट्सऐप नदारद होने से निराशहैं. पर इसका भी हल निकाल लिया है बिहार की जनता ने. उन्होंने जियो फोन में भीव्हॉट्सऐप चलाने का कारनामा कर डाला है.भारत में करोड़ों लोग व्हॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं.अमेरिका के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं. पीटर क्रुमिंस. उन्होंने एक ऐसा प्लेटफार्मबनाया है जिसको यूज़ करके बेसिक फोन पर भी व्हॉट्सऐप चलाया जा सकता है. अभी मामलाटेस्ट मोड़ में ही है. इस वेब सर्विस का नाम ब्राउज़रलिंग है. उसे इन्होने अलग-अलगब्राउज़र्स पर टेस्ट के लिए डाला था. अचानक से उनकी वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया. एकदमसे भारी मात्रा में लोग उनकी वेबसाइट पर नज़र आने लगे. पहले तो वो डर गए कि इंडियासे कोई साइबर अटैक हुआ है. बाद में जांच करने पर राज़ खुला कि इंडिया से भारी संख्यामें लोग ब्राउज़रलिंग को व्हॉट्सऐप चलाने के लिए यूज़ कर रहे हैं. जियो फोन पर. इनलोगों में ज़्यादातर लोग बिहार से थे. पीटर क्रुमिंस का ब्राउज़रलिंग.पिछले साल नवंबर में ऐसे वीडियोज की बाद आई थी जिनमें जियो फोन पर व्हॉट्सऐप चलानेके तरीके बताए गए थे. ज़्यादातर फ़र्ज़ी थे. इन्हीं में से एक वीडियो में क्रुमिंस कीवेबसाइट का ज़िक्र था. इस वीडियो में बताया गया था कि कैसे 'ब्राउज़रलिंग' जियो फोनमें खोलकर मिलने वाले QR कोड को स्मार्ट फोन से स्कैन करके जियो फोन में व्हॉट्सऐपचलाया जा सकता है. ये व्हॉट्सऐप वेब का ही जियो संस्करण था.ये वीडियो बहुत वायरल हुआ. 20 लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा इसे. इसी के बादक्रुमिंस की वेबसाइट पर ट्रैफिक की बाढ़ आ गई. साइबर अटैक की आशंका से डरे क्रुमिंसने इंडिया के आईपी एड्रेस से आने वाले हर यूज़र को ब्लॉक करना शुरु किया.जियो फोन के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है.अब क्रुमिंस ने अपनी वेबसाइट की सेवाओं के लिए फीस रख दी है. लेकिन बहुत कम लोगपैसे देकर सेवाएं ले रहे हैं. यूज़र्स का बड़ा हिस्सा फ्री में ही इस्तेमाल कर रहा हैब्राउज़रलिंग. क्रुमिंस की वेबसाइट पर आने वाले ट्रैफिक में 60% ट्रैफिक भारत से है.और ये लगभग सारा बिहार से है. एक बार फिर से साबित हो गया कि जुगाड़ वाली हर चीज़भारतीयों को आकर्षित करती ही है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:जियो फोन के फीचर लीक हो गए, मोबाइल की ये खासियतें आपको खुश कर देंगी1500 वाला जियो फोन छोड़ो, अब उससे भी बढ़िया 4जी फोन आ गया हैइस एक वजह से फ्लॉप हो सकता है फ्री वाला जियो फोन!जियो का नया फ्री फोन लेने से पहले उसके बारे में ये बातें जान लीजिएवीडियो: अगर आप छींक रोकते हैं, तो खैर मनाइए अभी तक जिंदा हैं