The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • USA Virginia Nicholas Foxx wins 1 million dollar lottery stop for energy drink

एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए गए शख्स की लगी इतने रुपये की लॉटरी कि आप जीरो गिनते रह जाएंगे

USA के Virginia में एक दुकान पर एनर्जी ड्रिंक खरीदने के लिए रुके एक शख्स की किस्मत खुल गई. निकोलस फॉक्स नाम के इस शख्स की 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ 35 लाख रुपये) की लॉटरी लगी है.

Advertisement
USA lottery ticket 1 million dollar Virginia Nicholas Foxx
USA के एक शख्स की 1 मिलियन डॉलर की लॉटरी लगी है.
pic
आनंद कुमार
23 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 23 सितंबर 2024, 12:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

USA के वर्जीनिया (us lottery ticket) में एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए रुके एक शख्स की जबरा लॉटरी लगी है. Nicholas Foxx नाम के इस शख्स की किस्मत खुल गई. उनकी एक मिलियन डॉलर (us lottery 1 million dollar) की लॉटरी लगी है.  दरअसल फॉक्स अपने परिवार से मिलने अल्टाविस्टा जा रहे थे. इस दौरान वे एनर्जी ड्रिंक पीने के लिए मेन स्ट्रीट पर A1 मिनी मार्ट में गए. यहां उनकी नजर लॉटरी टिकट पर पड़ी. और उन्होंने कुछ वर्जीनिया लॉटरी स्क्रैच ऑफ टिकट खरीदने का फैसला किया.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, निकोलस फॉक्स हैरान रह गए. जब उनके खरीदे '20X द मनी' गेम के एक टिकट पर 1 मिलियन डॉलर का टॉप प्राइज लिखा था. फॉक्स ने बताया, 

Embed

निकोलस फॉक्स ने 30 सालों में 1 मिलियन डॉलर लेने के बजाए 6 लाख 25 हजार डॉलर का नकद पेमेंट लेना चुना. उनके इस जीत से A1 मिनी मार्ट को भी बंपर फायदा हुआ है. उन्हें विनर टिकट बेचने के लिए वर्जीनिया लॉटरी से 10 हजार डॉलर का बोनस मिलेगा.

 '20X द मनी'  गेम में 10 डॉलर से लेकर 1 मिलियन तक के इनाम दिए जाते हैं. फॉक्स ने जो इनाम जीता वो इस लॉटरी का चौथा शीर्ष पुरस्कार है. इस गेम में अब भी दो 1 -1 मिलियन डॉलर के पुरस्कार दिए जाने बाकी हैं. इस गेम में शीर्ष पुरस्कार जीतने की संभावना लगभग 20 लाख में से एक है. वहीं कोई भी पुरस्कार जीतने की संभावना लगभग 4 में से 1 है.

वर्जीनिया लॉटरी द्वारा दिया जाने वाला प्रत्येक पुरस्कार राज्य भर के  K-12 पब्लिक स्कूलों को फंड करने में मदद करता है. यह जीत केवल निकोलस फॉक्स के लिए ही नहीं फायदेमंद नहीं है. यह वर्जीनिया में शिक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा.

ये भी पढ़ें - बीवी ने बहुत कहा तो कबाड़ी ने खरीद ली लॉटरी, लाइफ चेंज, इत्ता पैसा मिलेगा, गिनते-गिनते थक जाएंगे

USA में एक और ऐसा ही वाकया सामने आया है. एक 54 साल की महिला की भी किस्मत का ताला खुला है. उन्हें स्पैम फोल्डर में जानकारी मिली कि उनकी 2 लाख 7 हजार डॉलर की ऑनलाइन लॉटरी लगी है. पहले उन्हें इस मैसेज पर संदेह हुआ. लेकिन फिर जब इसकी तस्दीक हो गई तो वो रोमांचित हो गईं.

वीडियो: केरल: ऑटो ड्राइवर ने 25 करोड़ की लॉटरी लगते ही बैंक से क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()