The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US Vice President JD Vance Said President Trump Is Impatient Iran Israel US Ceasefire

'राष्ट्रपति ट्रंप बेसब्र हैं', जेडी वेंस ने ऐसा क्यों कहा?

जेडी वेंस इस समय हंगरी की यात्रा पर हैं. वे 8 अप्रैल को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे. इंडिया टुडे से जुड़े रोहित शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोग्राम में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने ईरान के साथ हुए सीजफायर पर बात की.

Advertisement
pic
8 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026, 11:11 PM IST)
JD Vance, Iran US Ceasefire
जेडी वेंस इस समय हंगरी की यात्रा पर हैं. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का US-ईरान सीजफायर पर बयान आया है. इसमें उन्होंने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को 'बेसब्र' बताया है. वेंस ने कहा कि सीजफायर कराने के लिए पाकिस्तान ने अहम भूमिका निभाई है.

जेडी वेंस इस समय हंगरी की यात्रा पर हैं. वे 8 अप्रैल को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में एक प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे थे. इंडिया टुडे से जुड़े रोहित शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोग्राम में अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने ईरान के साथ हुए सीजफायर पर बात की. उन्होंने कहा,

“अमेरिकी राष्ट्रपति ने मुझसे (वेंस),नेगोशिएशन करने वाली टीम, विदेश मंत्री और स्पेशल एनवॉय (विदेशी दूत) स्टीव विटकॉफ से कहा है कि जाओ और एक समझौते पर पहुंचने के लिए अच्छी नियत से काम करो. अगर ईरानी ईमानदारी से हमारे साथ काम करने के लिए तैयार हैं, तो मुझे लगता है कि हम कोई समझौता कर सकते हैं. अगर वे झूठ बोलेंगे, धोखा देंगे और उस “नाजुक सीजफायर” को रोकने की कोशिश करेंगे. जिसे हमने काफी मशक्कत से हासिल किया है, तो वे (ईरानी )खुश नहीं रहेंगे.”

अमेरिकी उप-राष्ट्रपति ने आगे कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने इस जंग में यह भी दिखा दिया है कि हमारे पास अभी भी साफ तौर पर मिलिट्री और डिप्लोमैटिक ताकत मौजूद है. सबसे खास और अहम बात यह कि हमारे पास जबरदस्त आर्थिक ताकत भी है. राष्ट्रपति ने हमसे कहा है कि हम उन (मिलिट्री) तरीकों का इस्तेमाल ना ही करें.”

वेंस ने आगे कहा कि ट्रंप  ने उनसे बातचीत की मेज पर आने को कहा है. लेकिन अगर ईरानी ठीक वैसा ही नहीं करते, तो उन्हें पता चल जाएगा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ऐसे शख्स नहीं हैं, जिनके साथ “खिलवाड़” किया जा सके. वेंस ने कहा, “वह बेसब्र हैं. वह प्रगति करने के लिए बेसब्र हैं.”

यह भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच गुमनाम हुए जेडी वेंस? लोग पूछ रहे, ‘आखिर कहां हैं वाइस प्रेसिडेंट?’

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों को शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में मुलाकात के लिए न्योता दिया है. वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि यह समझौता इस शर्त पर टिका है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने पर सहमत होता है या नहीं.

वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप CNN पर क्यों भड़के?

Advertisement

Advertisement

()