The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US Trump Govt Warning to Illegal Immigrants Self Deportation or Heavy Fine

ट्रंप के अमेरिका में अवैध प्रवासियों के लिए नया आदेश, 'खुद देश छोड़ दें, फायदे में रहेंगे...'

Donald Trump की अमेरिकी सरकार का कहना है कि अवैध प्रवासी खुद ही देश छोड़ दें, नहीं तो इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं. DHS ने भारी जुर्माने और जेल की भी बात की है.

Advertisement
Illegal Immigrants in US
DHS ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकल जाने को कहा है. (सांकेतिक तस्वीर: AFP)
pic
रवि सुमन
13 अप्रैल 2025 (पब्लिश्ड: 06:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका की ट्रंप सरकार (Donald Trump) ने वहां रह रहे प्रवासियों के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं. उन्होंने कहा है कि वैसे सभी लोग जो 30 दिनों से ज्यादा समय से अमेरिका में हैं, उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. पर जानकारी बस इतनी भर नहीं है. ‘डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी’ (DHS) ने अवैध प्रवासियों को देश से निकल जाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा है कि अवैध प्रवासी ‘सेल्फ डिपोर्टेशन’ का विकल्प चुनें. यानी कि खुद ही अमेरिका छोड़ दें. उन्होंने इसके फायदे और नुकसान भी बताए हैं.

होमलैंड सिक्योरिटी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है,

Embed

“अमेरिका में एक दिन रहने के लिए 86,000 रुपये का जुर्माना”

इन निर्देशों को नजरअंदाज करने पर किस तरह की दिक्कतें आ सकती हैं? DHS ने इस बारे में भी बताया है. उन्होंने लिखा है,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें: ट्रंप सरकार ने हजारों प्रवासियों को जीते जी 'मुर्दा' घोषित किया

DHS का ये पोस्ट अमेरिकी अदालत के एक फैसले के बाद आया. कोर्ट ने प्रवासियों के लिए रजिस्ट्रेशन तो अनिवार्य किया ही, साथ ही अब उन्हें चौबीसों घंटे अपने कागजात पास में रखने होंगे. ताकि किसी भी वक्त ये साबित किया जा सके कि उन्होंने अमेरिकी सरकार के समक्ष अपना पंजीकरण कराया है.

वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ड ट्रंप अब विरोध प्रदर्शनों पर क्या कानून बना रहे?

Advertisement

Advertisement

()