The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US trade representative office makes u turn on india map pok aksai chin

अमेरिका का यू-टर्न, PoK और अक्साई चिन को भारत में दिखाने वाली पोस्ट हटाई

US Trade Representative Office ने भारत का वह नक्शा हटा दिया है, जिसमें अक्साई चिन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारतीय क्षेत्र का हिस्सा दिखाया गया था. अमेरिका द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस नक्शे ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था.

Advertisement
pic
11 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 05:14 PM IST)
Pak occupied kashmir aksai chin india america
अमेरिका ने POK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाने वाला पोस्ट हटा दिया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत के साथ हुई ट्रेड डील के बाद 7 फरवरी को अमेरिका ने भारत का एक नक्शा पोस्ट किया था, जिसमें अक्साई चिन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा दिखाया गया था. लेकिन अब चार दिन बाद अमेरिका ने यू-टर्न लेते हुए उस नक्शे को सोशल मीडिया से हटा दिया है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया ये नक्शा पिछले अमेरिकी नक्शों से अलग था. पहले शेयर किए गए नक्शों में पाकिस्तान की ‘चिंताओं’ का ध्यान रखते हुए PoK को अलग से चिह्नित किया जाता था. लेकिन 7 फरवरी को USTR द्वारा शेयर किया गया नक्शा क्षेत्रीय अखंडता पर भारत के लंबे समय से चले आ रहे स्टैंड के मुताबिक था.

भारत ने साफ कर दिया है कि उसे अपने क्षेत्रीय दावों के लिए किसी बाहरी मान्यता की जरूरत नहीं है. फिर भी अमेरिका द्वारा इस नक्शे को शेयर करना रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण था. इससे संकेत मिलता है कि वाशिंगटन इन मसलों पर अपने पहले के स्टैंड से आगे बढ़ चुका है. हालांकि इस पोस्ट को हटाए जाने के बाद अब कई सवाल खड़े हो गए हैं. लेकिन न तो भारत और न ही अमेरिका ने इस नक्शे के बारे में कोई आधिकारिक टिप्पणी की है.

इन घटनाक्रमों के बीच वाइट हाउस ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अपनी फैक्ट शीट में बदलाव किया है. इसमें दालों पर टैरिफ कम करने वाली बात हटा दी गई है. साथ ही भारत के डिजिटल सर्विसेज पर टैक्स देने और 500 अरब डॉलर के अमेरिकी प्रोडक्ट खरीदने की प्रतिबद्धता जताने वाली बात से भी अमेरिका पीछे हट गया है.

PoK और अक्साई चिन पर भारत का रुख

भारत लंबे समय से ये दोहराता रहा है कि जम्मू और कश्मीर देश का अभिन्न और अविभाज्य अंग है. विदेश मंत्रालय ने कई मौकों पर चीन, पाकिस्तान या किसी और देश द्वारा शेयर किए गए उन नक्शों पर आपत्ति जताई है और उन्हें खारिज किया है, जिनमें भारत की क्षेत्रीय सीमाओं को अलग तरीके से दिखाया गया है.

संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंचों पर भी भारत ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा. पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए हुए है, जिसे उसे खाली करना होगा. 

इससे पहले चीन ने एक स्टैंडर्ड मैप शेयर किया था, जिसमें उसने अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपना हिस्सा बताया था. लेकिन भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और ये सच्चाई किसी भी हाल में बदलने वाली नहीं है.

वीडियो: राजधानी: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद भी सरकार की रूसी तेल पर क्यों है चुप्पी?

Advertisement

Advertisement

()