The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • us texas airport shut down due to drone incursion by drug cartels says report

टेक्सास एयरपोर्ट पर घुसा मेक्सिकन ड्रग्स कार्टेल का ड्रोन, तुरंत हवाई अड्डा बंद, हुई बड़ी कार्रवाई

टेक्सास स्थित एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में मैक्सिको के ड्रग कार्टेल ड्रोन से ड्रग्स भेज रहे थे, इन पर कार्रवाई करने के लिए एयरपोर्ट बंद करने का फैसला किया गया था.

Advertisement
pic
12 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:33 AM IST)
us texas airport shut down due to drone incursion by drug cartels says report
अमेरिका में ड्रग्स की सप्लाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है (PHOTO-X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने टेक्सास स्थित एल पासो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फिर से खोलने का ऐलान किया है. इससे पहले FAA ने कहा था कि एयरपोर्ट को 10 दिन के लिए बंद किया जा रहा है. इसके साथ ही एल पासो से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को ग्राउंड करने की भी घोषणा की गई थी. ये सब इसलिए किया गया क्योंकि एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में मैक्सिको के ड्रग कार्टेल ड्रोन से ड्रग्स भेज रहे थे, इन पर कार्रवाई करने के लिए एयरपोर्ट बंद करने का फैसला किया गया था. 

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उसने एल पासो के ऊपर एयरस्पेस को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है. FAA ने कहा कि कमर्शियल एविएशन को कोई खतरा नहीं है और सभी उड़ानें फिर से शुरू हो जाएंगी. अमेरिका के ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने भी इस मामले पर जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. पोस्ट में उन्होंने कहा,

FAA और डिफेंस डिपार्टमेंट ने ड्रग कार्टेल (संगठनों) के द्वारा की जा रही ड्रोन घुसपैठ से निपटने के लिए तेजी से काम किया. खतरा खत्म हो गया है और इस इलाके में कमर्शियल ट्रैवल को कोई खतरा नहीं है.

सेक्रेटरी डफी ने कहा कि 11 फरवरी की सुबह से नॉर्मल फ्लाइट्स फिर से शुरू हो रही हैं. हालांकि उन्होंने किसी भी तरह की ऑपरेशनल डिटेल साझा नहीं की है. उन्होंने यह नहीं बताया कि कार्टेल के कितने ड्रोन इस घटना में शामिल थे या उन्हें निष्क्रिय करने के लिए क्या किया गया. 

मेक्सिको बॉर्डर के करीब है एल पासो एयरपोर्ट

एनडीटीवी के मुताबिक एल पासो शहर, मेक्सिको के बॉर्डर के करीब स्थित है जिसकी आबादी लगभग 7 लाख के आसपास है. आसपास के मेट्रो एरिया को शामिल करने पर यह और भी बड़ा हो जाता है. यह मेक्सिको के पड़ोसी शहर स्यूदाद जुआरेज के साथ लगा है. सबसे अहम बात ये हे कि ये शहर बॉर्डर पर होने वाला व्यापार का हब माना जाता है.

जब FAA ने एल पासो एयरपोर्ट बंद किया तो इसमें मैक्सिकन एयरस्पेस को शामिल नहीं किया गया था. एयरपोर्ट ने बंद होने की घोषणा होने के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स 10 फरवरी की देर रात से 20 फरवरी की देर रात तक ग्राउंडेड रहेंगी. इनमें हर तरह की फ्लाइट्स शामिल थीं.

वीडियो: दुनियादारी: इक्वाडोर ने मेक्सिको के दूतावास में फ़ौज क्यों भेजी?

Advertisement

Advertisement

()