The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US teen lured kidnapped and murdered by Florida couple met online

नाबालिग को सोशल मीडिया के जरिए बहलाया फुसलाया, फिर मर्डर कर कूड़ेदान में डाले शव के टुकड़े

Florida Teen Killed By Couple: स्टीवन ग्रेस और मिरांडा कॉर्सेट की मुलाक़ात सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी. 15 फ़रवरी को वो कपल के घर गईं. लेकिन इसके बाद वो अपने घर नहीं लौटीं. पूरा मामला क्या है?

Advertisement
Florida Teen Killed By Man She Met Online
16 की मिरांडा कॉर्सेट की हत्या का आरोप कपल स्टीवन ग्रेस(35) और मिशेल ब्रैंडिस(37) पर है. (फ़ोटो - St. Petersburg Police Department/ Facebook)
pic
हरीश
10 मार्च 2025 (Published: 08:11 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका के फ़्लोरिडा राज्य से एक कपल को हिरासत में लिया गया है. आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की को पहले सोशल मीडिया के ज़रिए बहलाया-फुसलाया, फिर उसे किडनैप किया और उसकी हत्या कर दी (Florida Teen Murdered Couple). दोनों पर फ़र्स्ट-डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है. इससे पहले, जांच के दौरान पुलिस को नाबालिग के शव के कई टुकड़े मिले थे.

मामला क्या है?

हत्या का आरोप 37 साल की मिशेल ब्रैंडिस और 35 साल के स्टीवन ग्रेस पर लगा है. इन्होंने कथित तौर पर 16 साल की मिरांडा कॉर्सेट की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक़, स्टीवन ग्रेस और मिरांडा कॉर्सेट की मुलाक़ात सोशल मीडिया के ज़रिए हुई थी. जब दोनों के बीच अच्छी पहचान हो गई, तब 14 फ़रवरी 2025 को मिरांडा कपल के घर भी गई थी.

इसके बाद वह घर लौट गई. एबीसी न्यूज़ की ख़बर के मुताबिक़, मिरांडा कॉर्सेट गिलफ़ोर्ड इलाक़े में अपनी दादी के साथ रहती थी. अगले दिन, यानी 15 फ़रवरी को, वह वापस उनके घर गई, लेकिन इसके बाद वह अपने घर नहीं लौटी. ऐसे में कॉर्सेट की दादी ने 24 फ़रवरी को गिलफ़ोर्ड पुलिस विभाग को उसके लापता होने की ख़बर दी.

लगभग दो हफ़्ते बाद, यानी 6 मार्च को, एक गवाह ने पुलिस को एक और शिकायत दी. उसने लापता कॉर्सेट की किडनैपिंग और हत्या के बारे में जानकारी दी. इसके बाद आगे की जांच शुरू हुई. इसी दौरान पुलिस अधिकारियों को कॉर्सेट के शव के टुकड़े मिले, और फिर मामले का खुलासा होता गया.

ये भी पढ़ें - यूपी में दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, पहले बाइक से गिराया, फिर मारी तीन गोलियां

पुलिस ने क्या बताया?

8 मार्च को गिलफ़ोर्ड शहर की कार्यवाहक पुलिस प्रमुख, कमांडर मैरी फ़र्रैंड ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की, जिसमें उन्होंने मामले की जानकारी दी. बताया कि कॉर्सेट की हत्या करने के बाद, ग्रेस उसके शव को लार्गो के एक घर में ले गया. वहां उसके शरीर के टुकड़े किए गए और उसे कूड़ेदान में डाल दिया गया. अधिकारियों ने कूड़ेदान का पता लगा लिया है और उसके अवशेषों को बरामद करने के लिए काम किया जा रहा है.

यह भी बताया गया कि स्टीवन ग्रेस पहले से ही एक अन्य मामले में गिरफ़्तार था. उस पर ड्रग रखने और गिरफ़्तारी के दौरान पुलिस से बहस करने का आरोप था. वहीं, 8 मार्च को मिशेल ब्रैंडिस ने ख़ुद ही आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस का मानना ​​है कि 20 फ़रवरी को तीनों के बीच विवाद हो गया था. कपल के घर से गहने ग़ायब होने को लेकर तीनों में बहस हुई, जिसके बाद दोनों ने नाबालिग कॉर्सेट की पिटाई कर दी.

पुलिस के मुताबिक़, इसी कारण 20 से 24 फ़रवरी के बीच कॉर्सेट की हत्या कर दी गई. जांच अभी भी जारी है, और पुलिस शव को बरामद करने के लिए प्रयास कर रही है.

वीडियो: यूपी: 5 साल की बच्ची का चार टुकड़ों में मिला शव, पिता पर ही लगे हत्या के आरोप

Advertisement

Advertisement

()