The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US reward on Mojtaba Khamenei 10 million dollars bounty on top Iranian officials

मोजतबा खामेनेई समेत 10 ईरानियों पर 92 करोड़ का इनाम, अमेरिका ने तिजोरी खोल दी

US Reward on Mojtaba Khamenei: अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई समेत 10 सीनियर नेताओं की एक लिस्ट जारी की है. इनके बारे में सही जानकारी देने वालों के लिए 1 करोड़ डॉलर तक का इनाम रखा गया है.

Advertisement
pic
14 मार्च 2026 (अपडेटेड: 14 मार्च 2026, 11:29 AM IST)
US offers $10 million reward on Mojtaba Khamenei
अमेरिका ने मोजतबा खामेनेई (दाएं) के बारे में जानकारी देने पर इनाम रखा है. (फाइल फोटो: ITG)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) पर भारी इनाम घोषित किया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई समेत ईरान के 10 सीनियर नेताओं और अधिकारियों की एक लिस्ट जारी की. इनकी जानकारी देने पर 1 करोड़ डॉलर (लगभग 92.60 करोड़ रुपये) का इनाम मिलेगा.

अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' प्रोग्राम के तहत इनाम का ऐलान किया. 13 मार्च को 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस' ने 'X' पर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें कुल 10 ईरानी नेताओं और अधिकारियो को 'आतंकवादी' करार दिया गया और उनके बारे में जानकारी मांगी गई.

इस लिस्ट में नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के अलावा सुप्रीम लीडर ऑफिस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेजाजी, सुप्रीम लीडर ऑफिस के मिलिट्री एडवाइजर मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी अली लारीजानी, गृह मंत्री ब्रिगेडियर इस्कंदर मोमेनी, खुफिया और सुरक्षा मंत्री इस्माइल खतीब के नाम हैं.

इनके अलावा, डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी, सुप्रीम लीडर के एडवाइजर, सुप्रीम लीडर ऑफिस के मिलिट्री ऑफिस चीफ, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर भी अमेरिका की लिस्ट में शामिल हैं.

पोस्टर में लिखा गया,

"ये लोग ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अलग-अलग हिस्सों को कमांड और डायरेक्ट करते हैं, जो दुनिया भर में आतंकवाद की योजना बनाता है, उसे संगठित करता है और उसे अंजाम देता है."

पोस्टर में दावा किया गया कि इनके बारे में जानकारी के आधार पर इनाम 1 करोड़ डॉलर (लगभग 92.60 करोड़ रुपये) तक हो सकता है. यह भी बताया गया कि विश्वसनीय जानकारी देने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर किसी दूसरी जगह बसाने की सुविधा भी दी जा सकती है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि जिन लोगों के पास इस लिस्ट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी है, वे एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म या टोर (Tor) नेटवर्क पर एक सुरक्षित चैनल के जरिए इस प्रोग्राम से संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कोमा में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, हमले में एक पैर भी कटा, रिपोर्ट में बड़ा दावा

इससे पहले अंग्रेजी अखबार 'द सन' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कोमा में हैं और एक हवाई हमले के दौरान उन्होंने अपना एक पैर भी खो दिया है. दावा किया गया कि मोजतबा को पेट और लिवर में भी गंभीर चोटें आई थीं. इसी हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी.

'द सन' के अनुसार, खामेनेई का फिलहाल तेहरान के एक अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है. ईरानी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मोजतबा घायल तो हुए थे, लेकिन अब वे सुरक्षित हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. हालांकि, मोजतबा खामेनेई के कोमा में होने, एक पैर खोने और पेट या लिवर में गंभीर चोटों से जुड़े दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

वीडियो: दुनियादारी: खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने अमेरिका को कैसे फंसा दिया?

Advertisement

Advertisement

()