The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • us president trump says us army will secure strait of hormuz very soon

पहले बोले 'होर्मुज खुलवा लेंगे', अब चीन, जापान, कोरिया से गुहार लगाने लगे ट्रंप!

प्रेसिडेंट ट्रंप भले ही ईरान की सैन्य शक्ति खत्म होने का दावा कर रहे हों. लेकिन सच ये है कि ईरान अब भी लगातार इजरायल और अरब देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है. साथ ही IRGC लगातार ट्रंप के दावों का खंडन कर रही है.

Advertisement
us president trump says us army will secure strait of hormuz very soon
प्रेसिडेंट ट्रंप ने स्ट्रेट ऑप होर्मुज को खुलवाने की बात कही है (PHOTO-X)
pic
मानस राज
15 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 05:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका-ईरान की जंग को 16 दिन हो गए हैं. वेस्ट एशिया के अलावा बाकी दुनिया पर भी इसका असर दिखने लगा है. दुनिया का 20 से 25 प्रतिशत ईंधन ईरान के पास स्थित 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से होकर गुजरता है. IRGC की चेतावनी के बाद इस इलाके में समुद्री ट्रैफिक ठप पड़ गया है. जिन देशों को भी इस इलाके से कच्चा तेल, एलपीजी आदि की सप्लाई होती है, वहां तेल और गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है. 

ऐसे हालात में अमेरिका पर स्ट्रेट ऑप होर्मुज को खुलवाने को लेकर दबाव बढ़ रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इसी बीच दावा भी किया कि वो जल्द ही ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को खुलवा लेंगे. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि हमलों में ईरान की मिलिट्री क्षमता नष्ट हो चुकी है. उन्होंने लिखा,

कई देश खासकर वे जो ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, वो अमेरिका के साथ मिलकर स्ट्रेट ऑप होर्मुज को खुला और सुरक्षित रखने के लिए युद्धपोत भेजेंगे. हमने ईरान की 100% सैन्य क्षमता को पहले ही नष्ट कर दिया है, लेकिन उनके लिए एक-दो ड्रोन भेजना, कोई माइन गिराना या इस जलमार्ग के आसपास या इसके अंदर कहीं भी कम दूरी की मिसाइल दागना आसान है.

trump truth social
प्रेसिडेंट ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट 

प्रेसिडेंट ट्रंप ने आगे लिखा,

“भले ही वो (ईरान) कितनी भी बुरी तरह हार चुके हों. उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, UK और अन्य देश जो इस रुकावट से प्रभावित हैं, इस क्षेत्र में अपने जहाज भेजेंगे, ताकि स्ट्रेट ऑप होर्मुज अब उस देश की तरफ से कोई खतरा न रहे. उसकी सैन्य शक्ति पूरी तरह से खत्म हो चुकी है. इस बीच, अमेरिका वहां के तट पर जोरदार बमबारी करेगा, और लगातार ईरानी नावों और जहाजों को पानी में ही नष्ट करता रहेगा. किसी न किसी तरह से हम जल्द ही स्ट्रेट ऑप होर्मुज को खुला, सुरक्षित और आजाद करवा लेंगे.”

ट्रंप भले ही ईरान की सैन्य शक्ति खत्म होने का दावा कर रहे हों. लेकिन सच ये है कि ईरान अब भी लगातार इजरायल और अरब देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है. साथ ही IRGC लगातार ट्रंप के दावों का खंडन कर रही है. ऐसे में प्रेसिडेंट ट्रंप के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं. 

वीडियो: फारस की खाड़ी में फंसे भारतीय नाविकों पर सरकार ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()