The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • us president donald trump proposed 15 point plan to iran including giving up nukes opening strait of hormuz

ईरान में जंग तुरंत खत्म, अगर मान लीं ये शर्तें... अमेरिका ने भेज दिया अपना प्रस्ताव

अमेरिका का यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया है. पाकिस्तान ने इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की है.

Advertisement
pic
25 मार्च 2026 (अपडेटेड: 25 मार्च 2026, 02:35 PM IST)
us president donald trump proposed 15 point plan to iran including giving up nukes opening strait of hormuz
प्रेसिडेंट ट्रंप ने ईरान के सामने 15 पॉइंट की शर्त रखी है (PHOTO-AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वेस्ट एशिया में चल रही जंग को रोकने के लिए अमेरिका के प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने एक प्लान पेश किया है. 15 पॉइंट के इस प्लान में न्यूक्लियर हथियारों पर रोक और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बातें कही गई हैं. इस मामले पर जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि अमेरिका ने ईरान के साथ ये पीस प्लान शेयर किया है. हालांकि उसने इस मामले पर कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है.

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यह प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए ईरान तक पहुंचाया गया है. पाकिस्तान ने इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की है. अभी ये भी साफ नहीं है कि पाकिस्तान के जरिए भेजे गए इस 15 पॉइंट वाले प्लान को ईरानी अधिकारियों के बीच शेयर किया गया है या नहीं? सवाल ये भी है कि क्या ईरान इसे बातचीत के आधार के तौर पर स्वीकार करेगा. क्योंकि इस 15 पॉइंट वाले प्लान को सार्वजनिक नहीं किया गया है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक 15 पॉइंट वाले प्लान की कोई कॉपी उनके हाथ नहीं लगी है. लेकिन कुछ अधिकारियों ने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर ये बात उन्हें बताई है. उन्होंने बताया कि यह प्लान कुल मिलाकर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम से जुड़ा है. अमेरिका और इजरायल का रुख ये है कि वे ईरान को कभी भी न्यूक्लियर हथियार हासिल नहीं करने देंगे. ईरान के पास अभी भी 440 किलोग्राम एनरिच किया हुआ यूरेनियम मौजूद है. 

एक और अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इस योजना में समुद्री मार्गों पर भी चर्चा की गई है. क्योंकि युद्ध की शुरुआत से ही, ईरान ने पर्शियन गल्फ और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले पश्चिमी देशों के अधिकांश जहाजों को रोक दिया है. नतीजा, इससे पूरी दुनिया में तेल और नेचुरल गैस की आपूर्ति बाधित हुई है. कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. फिलहाल, ऐसा कोई संकेत नहीं है कि युद्ध थमेगा.

इजरायली अधिकारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह कई हफ्तों तक जारी रहेगा. वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने एक बयान में स्वीकार किया कि कूटनीतिक प्रयास जारी हैं. लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि बातचीत की कोशिशों के साथ-साथ युद्ध भी जारी है. ताकि सैन्य उद्देश्यों को हासिल किया जा सके.

वीडियो: ईरान के गैस सिस्टम को अमेरिका ने बनाया निशाना, 5 दिन हमला टालने का क्या हुआ?

Advertisement

Advertisement

()