The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US May Withdraw Sanctions on Iranian oil Treasury Secretary Scott Bessent

'ईरान भी बेचेगा तेल, जल्द हट सकता है प्रतिबंध... ', अमेरिका ने ऐसा करने की वजह भी बताई

अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि US जल्द ही ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों को हटा सकता है.

Advertisement
pic
20 मार्च 2026 (अपडेटेड: 20 मार्च 2026, 10:37 AM IST)
Iran, US, Scott Bessent
ईरानी के तेल से प्रतिबंध हट सकता है. (फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

वेस्ट एशिया में लगातार हालात बिगड़ रहे हैं. इस बीच अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट (वित्त मंत्री) ने ईरान के तेल को लेकर बड़ा बयान दिया है. बेसेंट ने बताया कि अमेरिका जल्द ही ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को हटा सकता है. जो इस जंग की वजह से समुद्री इलाकों में टैंकरों में फंसा हुआ है. बेसेंट ने ऐसा करने का कारण भी बताया. उनके मुताबिक ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटाने से दुनियाभर में तेल की आपूर्ति को बढ़ाने और उनकी कीमतों को कम करने में मदद मिलेगी. 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के एक प्रोग्राम 'मॉर्निंग्स विद मारिया' में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने ईरान-अमेरिका जंग पर बात की. बेसेंट ने इस प्रोग्राम में बताया कि आने वाले दिनों में अमेरिका समुद्र में फंसे लगभग 140 मिलियन (14 करोड़) बैरल ईरानी तेल से प्रतिबंध हटा सकता है. साथ ही बताया कि यह तेल दुनियाभर में 10 दिन से लेकर 2 हफ्ते तक तेल की आपूर्ति को पूरा कर सकता है. 

Treasury Secretary Scott Bessent
अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट. (फोटो- इंडिया टुडे)

स्कॉट बेसेंट ने आगे बताया कि ईरानी तेल से प्रतिबंध हटाने से 10 से 14 दिनों तक दुनियाभर में तेल की कीमतों को भी कम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि पिछले दो हफ्तों में तेल की कीमतें $100 (9312 रुपये) प्रति बैरल से ज्यादा रहीं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ईरान ने इजरायल-अमेरिका के साथ चल रही जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. साथ ही इसके पास से गुजरने वाले तेल के टैंकरों पर हमला भी कर दिया.

ये भी पढ़ें:- अमेरिका का F-35 फाइटर जेट ईरान के हमले का निशाना बना, इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

इससे पहले अमेरिका ने रूसी तेल पर लगे प्रतिबंधों को हटाया था. साथ ही रूसी तेल के व्यापार की भी इजाजत दी थी. इसका कारण बताते हुए अमेरिका ने कहा कि ऐसा करने से विश्व भर में 130 मिलियन (13 करोड़) बैरल तेल में बढ़ोतरी होगी. जिससे तेल के संकट को कम करने में मदद मिलेगी. बता दें कि अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी ने दावा किया कि आने वाले दिनों में अमेरिका तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए और भी जरूरी कदम उठाएगा.

वीडियो: दुनियादारी: ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ क्या गद्दारी कर दी?

Advertisement

Advertisement

()