अमेरिका में एक 32 साल के आदमी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. अपनी 2 साल की बेटी केमर्डर के आरोप में. उसने मारा क्यों? इसका पता चलेगा तो दिमाग डिसबैलेंस हो जाएगा.क्योंकि वो बेटी उसको कम्प्यूटर पर गेम खेलने में डिस्टर्ब करती थी. एंथनी माइकलसांडर्स ने की बेटी एली सांडर्स का दिसंबर में कत्ल हो गया था. टेक्सास में स्थितउसके घर में. वाटुगा की पुलिस ने एंथनी को मर्डर के आरोप में अरेस्ट किया. उसके ऊपरपांच साल के बेटे और दो साल की बेटी की जिम्मेदारी थी. इसने बेटी के पूरे शरीर परचोट पहुंचाई. पीठ में काट लिया. और चेहरे को हाथ से दबा दिया. दम घुटने से उसकी मौतहो गई. पुलिस अफसर बैबकॉक ने अखबार स्टार टेलीग्राम को बताया. "वो कम्प्यूटर पर गेमखेलने का शौकीन था. अक्सर उसी में लगा रहता था. बेटी ने उसे डिस्टर्ब किया होगा."एंथनी की वाइफ उस दौरान एक आर्ट शो में गई थी. और बेटे-बेटी की जिम्मेदारी सौंपी थीउसको. बेटे ने अपनी बहन की बॉडी बेडरूम में पड़ी देखी. उसको जगाने की कोशिश की.लेकिन वह नहीं उठी.