The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US man guns down brother in fight over cheeseburger, Delhi Man shot over his pig entering neighbor field

चीज़ बर्गर के लिए भाई को गोली मारकर खत्म की लड़ाई

अपने घर में तो भाई बहनों से अक्सर लड़ते हैं खाने पीने की चीजों के लिए. लेकिन इस लड़के ने हमेशा की झिक झिक खत्म कर दी. अब जेल में है.

Advertisement
pic
9 मई 2016 (अपडेटेड: 9 मई 2016, 06:23 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
अपने घर में हम भाई बहनों से अक्सर लड़ते हैं खाने पीने की चीजों के लिए. लेकिन अमेरिका में एक 25 साल के लड़के ने चीज़ बर्गर की लड़ाई में अपने बड़े भाई को गोली मार दी. हमेशा की झिक झिक का किस्सा ही खत्म कर दिया. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सेंट क्लाउड, फ्लोरिडा में रहने वाले बेंजामिन मिडेनडॉर्फ ने गुरुवार की रात 911 पुलिस हेल्प लाइन पर फोन किया. बताया कि उसने अपने बड़े भाई निकोलस को गोली मार दी है. वो घर में पड़ा है. benjamin पुलिस वहां पहुंची. निकोलस को पहुंचाया हॉस्पिटल. वहां डॉक्टर्स ने बताया कि ये तो खतम हो गया. गोली सीने में लगी थी. घर में उनकी मम्मी थी. मम्मी ने पुलिस को बताया कि दोनों आए थे बार से. वो घर में काम कर रही थी. दोनों झगड़ा करने लगे. और छोटे ने बड़े को गोली मार दी. पुलिस ने फिर बेंजामिन से बात की तो उसने दूसरी कहानी बताई. उसने कहा कि वो दारू शराब पीता नहीं. मां और निकोलस बार से आए. निकोलस ने उसको चिढ़ाना शुरू किया. फिर चीज़ बर्गर को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. तब अपनी 9mm पिस्टल से बेंजामिन ने काम खतम कर दिया. उसके पास गन थी और कपड़ों पर खून के दाग भी. पुलिस ने अरेस्ट करके मर्डर चार्ज में जेल भेज दिया.

गलती से सुअर आ गया तो उसके मालिक को मारी गोली

साइथ वेस्ट दिल्ली में एक आदमी को गोली मार दी गई. उसका सुअर चरते हुए गलती से गोली मारने वाले के इलाके में चला गया था. मोनू नाम का आदमी अपनी वाइफ कौशल्या और तीन लोगों को लेकर पहुंचा वीरू की दुकान पर. होने लगा झगड़ा. वीरू से ये कहते हुए लड़ने लगे कि कल शाम उसका सुअर उनके खेत में घुस गया था. पुलिस बताती है कि उसके बाद मोनू ने चला दी गोली. गोली वीरू के हाथ में लगी. चोटहिल वीरू को आस पास वालों ने दौड़ के हॉस्पिटल पहुंचाया. लड़ने वाले मियां बीवी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. मर्डर की कोशिश का मुकदमा दर्ज हो गया है.

Advertisement

Advertisement

()