The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US Iran Negotiating Ceasefire in Exchange For Reopening of strait of hormuz

'होर्मुज खोलो तभी होगा सीजफायर... ', प्रेसिडेंट ट्रंप ने जंग रोकने की शर्त बता दी

प्रेसिडेंट ट्रंप की सबसे बड़ी शर्त यही है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोला जाए. उन्होंने कहा कि जब उन्हें विश्वास हो जाएगा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में सक्षम नहीं है, तब वो जंग रोक देंगे. तब तक ईरान भले सीजफायर पर ना माने, लेकिन फिर भी जंग रोक दी जाएगी.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:39 AM IST)
US Iran Negotiating Ceasefire in Exchange For Reopening of strait of hormuz
ईरान ने ट्रंप के दावों को नकार दिया है (PHOTO- AajTak, AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर हो सकता है. खबरें हैं कि दोनों देश एक संभावित समझौते के बारे में बातचीत कर रहे हैं. लेकिन इस सीजफायर के बदले ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलना होगा. अभी तक ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अधिकतर देशों के लिए बंद कर रखा है. खबर आई है कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की है. इसी बातचीत के दौरान प्रेसिडेंट ट्रंप ने सीजफायर के संकेत दिए हैं. 

Axios की रिपोर्ट कहती है कि प्रेसिडेंट ट्रंप की सबसे बड़ी शर्त यही है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोला जाए. सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ इस फोन कॉल के बाद प्रेसिडेंट ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,

‘ईरान के राष्ट्रपति सीजफायर चाहते हैं. यह केवल तभी होगा जब होर्मुज को खोला जाए और वो जगह आजाद हो. हम ये देखेंगे कि होर्मुज स्ट्रेट कब खुल पाता है. तब तक हम ईरान को हमलों के जरिए पाषाण युग में वापस भेज रहे हैं.’

trump truth
प्रेसिडेंट ट्रंप की ट्रुथ सोशल पोस्ट
ईरान ने ट्रंप के दावे खारिज किए

एक तरफ प्रेसिडेंट ट्रंप बातचीत होने के दावे कर रहे हैं. लेकिन ईरान की मौजूदा लीडरशिप इससे इत्तेफाक नहीं रखती. ईरानी के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने उनके इस दावे को झूठा और आधारहीन करार दिया है.

डॉनल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि वह दो से तीन सप्ताह में युद्ध रोक सकते हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्हें विश्वास हो जाएगा कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में सक्षम नहीं है, तब वो जंग रोक देंगे. तब तक ईरान भले सीजफायर पर ना माने, लेकिन फिर भी जंग रोक दी जाएगी. इस बीच, चीन और पाकिस्तान ने जंग रोकने का एक प्रस्ताव पेश किया है. इस प्रस्ताव में जंग को रोकना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं.

दूसरी ओर अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस भी ईरान के बारे में मध्यस्थों से बात कर रहे हैं. उन्होंने संकेत दिए कि प्रेसिडेंट ट्रंप जल्द से जल्द ईरान से डील चाहते हैं. अगर ईरान कोई सौदा नहीं करता है तो उनके बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ेगा. इस बातचीत की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने Axios से नाम न छापने की शर्त पर बात की. उसने बताया कि ट्रंप ने वेंस को निजी तौर पर बातचीत करने का निर्देश दिया है. उसने बताया कि जब तक कुछ मांगों को पूरा किया जाता है, तब तक वह सीजफायर पर बात करेंगे.

वीडियो: दुनियादारी: क्या ट्रंप ईरान पर बड़ा हमला करेंगे?

Advertisement

Advertisement

()