The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • US dallas state of Texas Two fighter planes collided between air shows

हवा में टकरा गए दो विमान, बीच से टूटे, टुकड़े टुकड़े हो गए, खौफनाक वीडियो देखिए

हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
US dallas state of Texas Two fighter planes collided
हवा में टकराते प्लेन (साभार-आजतक)
pic
उदय भटनागर
13 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 13 नवंबर 2022, 12:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिका के टेक्सास राज्य में एयरशो के बीच दो लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए. हादसे में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 6 लोगों की मौत हो गई.  ये दोनों वॉर प्लेन द्वितीय विश्व युद्ध (world war 2) के समय के थे. हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही एक प्लेन के बीच में से दो टुकड़े हो गए. वहीं दूसरा प्लेन भी टूट हो गया.

Image embed

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक टेक्सास राज्य के डलास में शनिवार को वर्ल्ड वॉर-2 कोमिमोरेटिव एयरशो आयोजित किया गया था. यहां भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. तभी बीच शो में अचानक एक बोइंग बी -17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर की दूसरे बेल पी-63 किंगकोबरा फाइटर से टक्कर हो गई. 

वहां मौजूद लोग शो का वीडियो बना रहे थे, इसीलिए हादसा वीडियो में कैद हो गया. हादसा डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के करीब हुआ. वहीं एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जगह मदद पहुंच गई है. विमान के क्रू-मेंबर्स की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल हादसे के कारण को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है.

आजतक की खबर के मुताबिक अमेरिका में वर्ल्ड वॉर के समय के इन दोनों लड़ाकू विमानों के संरक्षण का जिम्मा कोमिमोरेटिव वायु सेना (CFF) के पास है. इसके अध्यक्ष और सीईओ हैंक कोट्स ने बताया कि FAA और अमेरिका के राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) दोनों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है.

हादसे से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें दिख रहा है कि किस तरह प्लेन हवा में एक दूसरे से टकरा गए. इसके बाद मौक पर अफरा-तफरी मच गई. वीडियो में हादसे के बाद साइट पर प्लेन के मलबा फैला भी दिखाई दे रहा है. वहीं आपस में टकराने के बाद दोनों प्लेन में आग भी लग गई, इससे तुरंत बचाव कार्य करने में दिक्कतें भी आईं. 

Video: नॉर्थ कोरिया बरसा रहा साउथ कोरिया पर मिसाइलें, अमेरिका ने दी भयंकर चेतावनी!

Advertisement

Advertisement

()