The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Urvashi Rautela posted picture of Pant hospital gets trolled

उर्वशी रौतेला ने पंत के अस्पताल की फोटो डाली, लोग बोले कब सुधरोगी

फोटो से उर्वशी क्या कहना चाह रहीं ये साफ नहीं है.

Advertisement
pic
6 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2023, 05:30 PM IST)
Pant  Urvashi Rautela
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला
Quick AI Highlights
Click here to view more

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला. दोनों का नाम फिर से चर्चा में है. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक फोटो शेयर की है. फोटो में जो अस्पताल दिख रहा है, ये वही अस्पताल है जहां क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है. हालांकि इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने इसकी कोई डीटेल नहीं दी है. पोस्ट बड़ा क्रिप्टिक है, मतलब इस फोटो से उर्वशी क्या कहना चाह रहीं ये साफ नहीं है.

पंत का 30 दिसंबर को दिल्ली से देहरादून जाते हुए रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया था. इसके बाद उनका देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चला फिर उन्हें अब मुंबई शिफ्ट किया गया है. अब कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में ऋषभ पंत का इलाज चल रहा है. उर्वशी ने जब अस्पताल की फोटो शेयर की तो कयास लगाए जाने लगे कि वे पंत से मिलने गई हैं. हालांकि खुद उर्वशी ने इस बात पर कोई सफाई नहीं दी है कि वे पंत से मिलीं या नहीं.

अब सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को लेकर उर्वशी रौतेला ट्रोल हो रही हैं. लोग इस पोस्ट को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश बता रहे हैं. कई यूजर्स ने तो उर्वशी को पंत का पीछा छोड़ने तक की सलाह दे डाली.

एक ट्विटर यूजर कार्तिक विक्रम ने उर्वशी से सवाल करते हुए लिखा,

‘यह केवल मानसिक उत्पीड़न है या उर्वशी को दिमाग का इलाज कराने की जरूरत है. अगर उर्वशी की जगह ऋषभ पंत ने ऐसा कुछ किया होता तो वह सलाखों के पीछे होते और सब लोग इसका विरोध करते.’

एक यूजर तनय ने लिखा,

'पब्लिसिटी के लिए ऐसी सस्ती तरकीबें. पंत ठीक नहीं हैं, वह एक बड़े हादसे से गुजरे हैं. अब ये सब इंटरटेन्मेंट नहीं है, बल्कि मानसिक उत्पीड़न है.'

एक और यूजर मानसी ने लिखा, 

'चीप और चेप होने की एक हद होती है उर्वशी रौतेला. आप न्यू लो सेट कर रही हैं.'

इससे पहले जब पंत का एक्सीडेंट हुआ तब भी उर्वशी रौतेला ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर सफेद रंग के हार्ट इमोजी के साथ लिखा था प्रेइंग. वहीं उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने भी पंत के लिए एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने पंत की फोटो शेयर करते हुए लिखा था,

'Social media की अफ़वाह एक तरफ़ और आपका स्वस्थ होकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ़. आप सभी लोग भी प्रार्थना करें.'

इस पोस्ट को लेकर भी उर्वशी रौतेला और उनकी मांग ट्रोल हुई थीं. इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने ट्रोल को जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था, 

‘अगर स्वयं का मूल्य पता चल जाए तो दूसरों द्वारा की गई निंदा हमें छू भी नहीं सकती.’

इससे पहले भी कई बार पंत और उर्वशी रौतेला के सोशल मीडिया पोस्ट को एक-दूसरे से जोड़कर देखा जाता रहा है. उर्वशी रौतेला को कई बार इस तरह के पोस्ट के लिए पहले भी ट्रोल किया जा चुका है.

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की वजह खुद पंत ने बता दी

Advertisement

Advertisement

()