यूपी विधान परिषद में योगी ने जो फोटो लगाई, उस पर कांग्रेस-BJP ने बाहें क्यों चढ़ा ली हैं?
कांग्रेस इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बता रही, सभापति ने जांच बिठा दी है.
Advertisement

भापति रमेश यादव ने सावरकर की तस्वीर को लेकर विधान परिषद के प्रमुख सचिव को तथ्यों की जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है. (तस्वीर: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव होने को हैं और सावरकर की तस्वीर को लेकर हंगामा हो रहा है. हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद की गैलरी में सावरकर की तस्वीर का लोकार्पण किया था. इसी तस्वीर को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है.
मामले को लेकर कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने गैलरी से सावरकर की तस्वीर हटाने के लिए परिषद के सभापति रमेश यादव को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने इस तस्वीर को आपत्तिजनक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान बताया है. दीपक ने कहा कि सावरकर की तस्वीर यहां से हटाकर बीजेपी के संसदीय कार्यालय के अंदर लगवा दी जाए.
तस्वीर को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अजय कुमार लल्लू ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा-
पुणे में अंग्रेज़ी सरकार के वायसराय से समझौता करने वाला, सेलुलर जेल से अंग्रेज़ी हुकूमत को माफीनामा लिखने वाला 'वीर' कैसे हो सकता है? सावरकर अंग्रेज़ों की कौन सी ऐसी सेवा करते थे, जिसके लिए उन्हें 60 रु. महीने पेंशन मिलती थी? गांधी के देश में गोडसे की पूजा, माफीवीर सावरकर का महिमामंडन भाजपा सरकार की आदत बन गई है. उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्मित गैलरी में सावरकर की तस्वीर लगना संघ - भाजपा की राष्ट्रविरोधी सोच का प्रतीक है. सरकार तत्काल ऐसे राष्ट्रविरोधी की तस्वीर हटाए और देश से माफी मांगे.
वहीं बीजेपी नेता सावरकर की तस्वीर को लगाए रखने की मांग कर रहे हैं. मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी विधान परिषद में वीर सावरकर की तस्वीर का विरोध कर रहे कांग्रेस ने कभी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए कोई आंदोलन नहीं किया. वीर सावरकर से नफरत और जिन्ना से प्रेम क्यो?...का महिमामंडन भाजपा सरकार की आदत बन गई है।
उप्र विधानपरिषद के नवनिर्मित गैलरी में सावरकर की तस्वीर लगना संघ - भाजपा के राष्ट्रविरोधी सोच का प्रतीक है। सरकार तत्काल ऐसे राष्ट्रविरोधी की तस्वीर हटायें और देश से माफी मांगे। 2/2 — Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) January 20, 2021
मामले को बढ़ता देखते हुए सभापति रमेश यादव ने सावरकर की तस्वीर को लेकर विधान परिषद के प्रमुख सचिव को तथ्यों की जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है.यूपी विधान परिषद में वीर सावरकर की तस्वीर का विरोध कर रहे कांग्रेस ने कभी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिए कोई आंदोलन नही किया ।वीर सावरकर से नफरत और जिन्ना से प्रेम क्यो?@narendramodi @AmitShah @blsanthosh @SuhasBhagatBJP
— Chintamani Malviya (प्रो. चिन्तामणि मालवीय) (@drchintamani) January 20, 2021

