The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • up woman allegedly raped found semi naked accusations viral video ghaziabad police

'मेरा रेप हुआ, पुलिस ने भी मदद नहीं की', सड़क किनारे बैठी महिला ने आरोप लगाए! फिर पता चला...

UP News: 21 अगस्त को महिला Delhi-Meerut Expressway के पास बैठी हुई मिली. उसके कपड़े फटे हुए थे. महिला ने बताया कि कुछ लोग उसे जबरन झाड़ियों में ले गए और रेप करने के बाद उसे यहां छोड़ गए.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2024 (पब्लिश्ड: 03:06 PM IST)
up woman allegedly raped found semi naked accusations viral video ghaziabad police
पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है (सांकेतिक फोटो- इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला का वीडियो वायरल हुआ. सड़क किनारे अर्धनग्न हालत में बैठी हुई महिला कह रही है कि कुछ लोगों ने उसके साथ रेप किया और फिर उसे यहां छोड़ गए. आरोप लगाया कि वो पुलिस के पास मदद के लिए गई. लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. मगर इस मामले पर पुलिस का कुछ और ही कहना है.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला लाल कुआं में वेव सिटी थाना क्षेत्र का है. 21 अगस्त को महिला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे के पास बैठी हुई मिली. उसके कपड़े फटे हुए थे. आसपास ने लोगों ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि 20 अगस्त की रात को कुछ लोग उसे जबरन झाड़ियों में ले गए और रेप करने के बाद उसे यहां छोड़ गए. महिला ने दावा किया कि वो पुलिस के पास गई लेकिन उसकी कोई मदद नहीं की गई. उसने ये भी बताया कि वो नंदग्राम की रहने वाली है.

इसी दौरान किसी ने महिला का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

मामला पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है. वेव सिटी सर्किल की ACP पूनम मिश्रा ने बताया,

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अर्धनग्न हालत में बैठी हुई कुछ आरोप लगा रही थी. इस संबंध जांच पड़ताल की गई. पुलिस अधिकारियों ने उससे बातचीत की. महिला के घर का भी पता लगाया गया और उसके परिवार वालों से संपर्क किया गया. परिजनोंने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है. वो पहले कई बार अचानक घर से निकलकर हरिद्वार, रुड़की जैसी जगहों पर जा चुकी है. कई आरोप भी लगा चुकी है.

ये भी पढ़ें- नाबालिग संग रेप के आरोपी को पंचायत ने जुर्माना वसूलकर छोड़ा, पीड़िता ने खुदकुशी कर ली

पुलिस ने बताया कि परिवार को थाने बुलाकर महिला को उन्हें सौंपा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कुछ दिन पहले इसी तरह का मामला पाकिस्तान से सामने आाया था. आरोप है कि 28 साल की बेल्जियम की महिला के साथ इस्लामाबाद में लगातार पांच दिनों तक गैंगरेप किया गया. 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस वाले दिन महिला घायल हालत में सड़क पर मिली. उसके हाथ पैर बंधे हुए थे.

वीडियो: कोलकाता रेप-मर्डर केस में ममता बनर्जी के बचाव में उतरे पप्पू यादव, केंद्र सरकार को लपेटा

Advertisement

Advertisement

()