The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP: Unnao traffic constable cries as supporters of a BJP leader allegedly misbehaved

यूपी : BJP विधायक के रिश्तेदारों ने ट्रैफिक पुलिस से बदसलूकी की, सिपाही फूट-फूटकर रो दिया!

वीडियो वायरल हुआ, अब बहुत पछता रहे होंगे रिश्तेदार-समर्थक!

Advertisement
pic
18 मई 2022 (अपडेटेड: 18 मई 2022, 12:33 PM IST)
Unnao traffic constable cries
उन्नाव के एक ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के रोने का वीडियो वायरल (फोटो: स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक वर्दीवाला फूट-फूटकर रो रहा है. बीच सड़क ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल की हैसियत बताई जा रही है. उसे थाने ले जाकर बंद कराने की धमकी दी जा रही है. ये घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) की है. ट्रैफिक पुलिस के साथ बदसलूकी का आरोप भगवंतनगर के बीजेपी विधायक आशुतोष शुक्ला के समर्थकों और रिश्तेदारों पर लगा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

हुआ क्या था?

शहर का गांधी तिराहा. ट्रैफिक पुलिस के सिपाही माधव ने एक चारपहिया वाहन को रोका था, वाहन पर हूटर लगा था. इसी बात पर बीच सड़क हंगामा शुरू हो गया. गाड़ी में बैठे लोग सिपाही के एक्शन पर भड़क गए. सड़क पर कहा-सुनी और गाली-गलौच शुरू हो गई. फिर उल्टा वही लोग सिपाही को खींचकर थाने तक ले गए. सिपाही ने जिस गाड़ी को हूटर के कारण रोका था, उस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था और गाड़ी में बैठे लोग भगवंत नगर विधानसभा सीट से विधायक आशुतोष शुक्ला के रिश्तेदार और समर्थक बताए जा रहे हैं.

आजतक से जुड़े आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, विधायक के कथित रिश्तेदारों ने बीच सड़क ट्रैफिक सिपाही को हड़काते हुए कहा,

"तुम्हारी हैसियत क्या है? कर चालान...तुम चलो कोतवाली, तुमको मैं बंद कराता हूं."

बीच सड़क हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है.

कोतवाली में रोने लगा सिपाही

बीजेपी नेता के समर्थक ट्रैफिक पुलिस कॉन्स्टेबल को गांधी नगर तिराहे से खींच कर कोतवाली ले गए, जो कि वहां से 50 कदम की दूरी पर था. ट्रैफिक सिपाही माधव, जो अपनी ड्यूटी कर रहे थे, थाने में खड़े दिखाई दे रहे हैं. जबकि जिनकी गाड़ी पर हूटर लगा है, वो लोग आराम से बैठे हुए हैं. कोतवाली में इंस्पेक्टर के कमरे में बीजेपी नेता के समर्थक अपनी ही बात पर अड़े रहे. इस दौरान जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है, माधव वहां खड़े-खड़े रो रहे हैं.

उन लोगों से पुलिस की ओर से पूछा भी जाता है कि क्या आपको गाड़ी पर हूटर लगा कर चलने का अधिकार है, जवाब आता है कि नहीं. वीडियो में भी सुना जा सकता है,

"गाड़ी में आपको हूटर लगाकर चलने का अधिकार है क्या? नहीं (समर्थक कहते हैं). बस इसी बात पर वो चालान कर रहा है, तो चालान हो जाने दिए होते."

इस पूरे मामले में उन्नाव पुलिस की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई,

“थाना कोतवाली सदर पर मिली तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.”

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में तीन लोगों रजन्ना मिश्रा, संदीप पांडे, पंकज दीक्षित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

वीडियो- कर्नाटक: हनुमान मंदिर के सामने खड़े मुस्लिम फल वाले से कट्टरपंथियों ने की बदसलूकी

Advertisement

Advertisement

()