बच्चा स्कूल लेट पहुंचता था, पीएम को लिख दी चिट्ठी फिर..
घरवालों को हवा भी नहीं लगी कि बच्चे ने अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचा दी है, पता चला जब जवाब घर पहुंचा.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
नयन 11 साल का है. यूपी के उन्नाव में रहता है. उसके स्कूल के रास्ते में रेल की पटरी है. लेकिन रेलवे क्रॉसिंग नहीं है. मम्मी-पापा ने मना किया तो वो रेल की पटरी फांदकर स्कूल नहीं जाता. नयन स्मार्ट है. बी लाइक नयन.
लेकिन अच्छा होने से ही सब नहीं होता. नयन पटरी फांदकर नहीं जाता तो उसे दो किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है. स्कूल के लिए लेट हो जाता है. पनिशमेंट मिलती है. उसकी तरह 200 और बच्चे हैं, जिनको हर दिन ऐसी दिक्कत झेलनी पड़ती है.
इंडियन एक्सप्रेस अखबार के मुताबिक़ एक दिन बिना किसी को बताए, नयन प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख देता है. उनको अपनी प्रॉब्लम बताता है. प्रधानमंत्री को चिट्ठी मिलती है. वो उस पर एक्शन लेते हैं. नॉर्दन रेलवे के डिवीजन इंजीनियर का जवाब आता है नयन के घर. घरवालों को उस दिन बता चलता है कि नयन ने पीएम को चिट्ठी लिख दी थी, और उस पर एक्शन भी लिया गया है.
नॉर्दन रेलवे के एक सीनियर ऑफिसर का कहना है कि रेलवे की नई पॉलिसी के एकॉर्डिंग रेलवे क्रॉसिंग और ओवरब्रिज तब तक नहीं बन सकता. जब तक स्टेट रेलवे मंत्रालय से इस संबंध में रिक्वेस्ट नहीं करती. सरकारी काम हैं. उनकी वो जानें, लेकिन प्रधानमंत्री की नजर में बात आ गई है तो हमको लगता है जल्द ही क्रॉसिंग बन जाएगी और नयन को स्कूल में लेट पहुंचने पर पनिशमेंट नहीं मिलेगी.

