The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP State Commission for Protection of Child Rights Inquiry in Lucknow pubg Murder case

लखनऊ मर्डर केस: आरोपी बेटे से सवाल-जवाब, किसी तीसरे के होने का शक क्यों?

Lucknow PUBG मर्डर केस में आरोपी बच्चे ने ऐसा क्या बताया कि जांच टीम ने कहा, 'ऐसा लगता है इसमें कोई तीसरा भी है'

Advertisement
pic
14 जून 2022 (अपडेटेड: 14 जून 2022, 08:48 PM IST)
16-year-old son accused of killing his mother in Lucknow
लखनऊ में 16 साल के बेटे पर अपनी मां की हत्या का आरोप | बाएं - घटनास्थल और दाएं- यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में मां की हत्या के आरोपी नाबालिग लड़के से इन दिनों उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की टीम पूछताछ कर रही है. इस मामले में लड़के के पबजी (PUBG) की लत के चलते हत्या का दावा किया गया था. वहीं बाल संरक्षण आयोग की टीम के मुताबिक आरोपी बेटे से पूछे गए सवालों के जवाब से इस बात पर संदेह हो रहा है कि बच्चा मां को मार सकता है.

आजतक के आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक इसलिए अब बाल संरक्षण आयोग की रिसर्च विंग इस केस की तफ्तीश करेगी और मुख्य आरोपी की तलाश में लगेगी. अभी तक की पूछताछ में बच्चे द्वारा मां की हत्या किए जाने पर आयोग की टीम ने संदेह जताया है.

लखनऊ मर्डर केस में बाल संरक्षण आयोग की टीम के सवाल और आरोपी बेटे के जवाब

सवाल- बेटा आपने मम्मी को मारा?
जवाब- हां.

सवाल- बेटा आपके दोस्त कौन-कौन हैं?
जवाब- बहुत सारे हैं, सब अच्छे हैं.

सवाल- आपकी कितनी गर्लफ्रेंड हैं?
जवाब- एक भी नहीं.
 
सवाल- स्कूल में लड़ाई हुई है कभी?
जवाब- मुझे बुरा लगता था, तो मैं मारता था सबको.

सवाल- मम्मी ने कभी मारा?
जवाब- हां, बहुत बार मारा, गलती नहीं होती थी, तब भी मारती थीं.

सवाल- तुमको गुस्सा आता था, जब मारती थीं?
जवाब- हां, आता था.

सवाल- पापा अच्छे हैं?
जवाब- हां हैं, पापा की बात मानता हूं.

सवाल- मम्मी मारती थीं, तो पापा क्या कहते थे?
जवाब- बोलते थे, जो मन में आए करो.

सवाल- बेटा, ये बताओ मम्मी अच्छी हैं या पापा?
जवाब- पापा.
 
सवाल- अच्छा, आपको नानी के घर अच्छा लगता है या दादी के घर?
जवाब- नानी के घर.

सवाल- आपको चाचा ज्यादा प्यार करते हैं या मामा?
जवाब- मामा प्यार करते हैं.

सवाल- अपनी मम्मी को क्यों मारा?
जवाब- मुझे रोका-टोकी करती थीं.

सवाल- आपको गुस्सा आता है? देखने में तो नहीं लगता आपको गुस्सा आता होगा?
जवाब- नहीं आता है, कभी-कभी आता है.

सवाल- कौन सा खेल पसंद है?
जवाब- क्रिकेट.

सवाल- अभी तो छुट्टियां चल रही हैं?
जवाब- हां.

सवाल- कितनी देर खेलते हो?
जवाब- सुबह-शाम जब दोस्त आते हैं.

सवाल- खेलने के लिए बाहर जाते हो?
जवाब- मम्मी बाहर जाने नहीं देती है.

सवाल- किन लोगों के साथ खेलते हो?
जवाब- मेरे दोस्त हैं उनके साथ.

सवाल- बहन को भी ले जाते हो?
जवाब- नहीं, वो नहीं जाती है.
 
सवाल- बहन को क्या पसंद है? रक्षाबंधन पर आप उसको क्या देते हो?
जवाब- चॉकलेट.

सवाल- पापा के पास कितनी बार गए?
जवाब- एक बार भी नहीं.
 
सवाल- दादा-दादी, नाना-नानी के यह जाना होता है या वो लोग आते हैं?
जवाब- हां, आते हैं.

सवाल- कौन ज्यादा आता है?
जवाब- नाना-नानी.

सवाल- आपको अपने रिश्तेदारों में सबसे अच्छा कौन लगता है?
जवाब- नाना-नानी.

हत्या में किसी तीसरे के होने का संदेह!

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक इन सवालों के जवाब पर बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुचिता ने बताया,

बच्चे का बार-बार अपनी मां के प्रति झुकाव था और वह कभी मां को मार नहीं सकता है. बच्चा लड़ तो सकता है, बच्चा नाराज होकर घर से जा सकता है,  लेकिन विदेशी पिस्टल से गोली चलाई, इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो रही है, संदेह हो रहा है कि इसमें कोई तीसरा भी है.  

सुचिता ने कहा कि बाल संरक्षण आयोग की रिसर्च विंग इस बच्चे के केस को हैंडल करेगी, जिसमें 2 साइकोलॉजिस्ट, 2 अधिवक्ता,  2 डॉक्टर और 2 बाल सरंक्षण आयोग के लोग आमने-सामने बैठ कर मामले को एनालाइज करेंगे. उनके मुताबिक पहली बार किसी केस में रिसर्च विंग को लगाया गया है क्योंकि यह केस काफी पेचिदा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

Advertisement

Advertisement

()