उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला. यहां कथित तौर पर एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चलतेएक पत्रकार की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे और पत्रकार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएभेजा. मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे आरोपी कोतलाश जारी है. क्या है मामला? सुधीर सैनी शाह टाइम्स नाम के एक अखबार में पत्रकारथे. बुधवार 26 जनवरी को सुधीर चिलकाना रोड पर अपनी मोटर साइकिल से सहारनपुर आ रहेथे. इस दौरान एक कार में सवार तीन युवकों के साथ सुधीर की ओवेरटेक करने को लेकरकहासुनी हो गई. कार सवार युवकों ने सुधीर के साथ मारपीट शुरू कर दी. सहारनपुर पुलिसने घटना की जानकारी देते हुए बताया, "सुधीर सैनी सहारनपुर के चिलकाना के रहने वालेथे. अपनी बाइक पर चिलकाना रोड से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे. उनके साथ एक आल्टो कारभी आ रही थी, जिसमें तीन लोग सवार थे. इनका आपस में ओवरटेक को लेकर झगड़ा हुआ. कारसवार व्यक्तियों ने सुधीर के साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान सुधीर को गंभीर चोटेंआईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई." पुलिस के मुताबिक सुधीर की मौत के बाद कारसवार वहां से फरार हो गए. लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर नोट कर लिया.जिसके बाद उसकी पहचान की गई और कार सहित दो आरोपियों को पकड़ लिया गया.अधिकारियोंके मुताबिक आगे की कार्रवाई जारी है.Jahangir and Farman were immediately arrested by Saharanpur police in caseinvolving death of Mr Sudhir Saini (Shah times) due to road rage incident. Wewill ensure that they are convicted in a fast tracked manner.pic.twitter.com/5AvsJTRFAV— Akash Tomar IPS (@akashtomarips) January 27, 2022 पुलिस ने जिन आरोपियों कोपकड़ा है, उनके नाम जहांगीर और फरमान हैं. वहीं तीसरे फरार आरोपी का नाम मन्नान है.इन सभी के ऊपर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. यह भीसामने आया है कि आरोपियों ने पत्रकार की हत्या के बाद उसके शव को पास के एक पानी केगढ्ढे में फेंक दिया. इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.जिसमें कुछ लोग एक गहरे पानी के गड्ढे से पत्रकार सुधीर सैनी के शव को निकालते हुएदिख रहे हैं. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके के पत्रकारों और लोगों मेंगुस्सा है. सहारनपुर के SSP आकाश तोमर का कहना है कि पुलिस ये सुनिश्चित करेगी कीमामले में फास्ट ट्रैक तरीके से कार्रवाई हो. फिलहाल पुलिस को पत्रकार सुधीर सैनीकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है.