The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP Police under scanner again, cleaning help dies in police custody in Agra

आगरा में पुलिस कस्टडी में सफाईकर्मी की मौत, बवाल के बाद पुलिसकर्मियों पर FIR, 6 सस्पेंड

थाने के मालखाने से 25 लाख चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था सफाईकर्मी को.

Advertisement
Img The Lallantop
सोनू वाल्मीकि (बाएं) को पुलिस ने मालखाने से चोरी के आरोप में पकड़ा था. उसकी मौत के बाद लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.
pic
प्रशांत मुखर्जी
20 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 20 अक्तूबर 2021, 11:05 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
गोरखपुर में कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत को एक महीने भी नहीं बीता कि यूपी पुलिस (UP Police) फिर से सवालों के घेरे में है. इस बार मामला आगरा ज़िले के जगदीशपुर थाने का है. शनिवार 16 अक्टूबर को जगदीशपुर थाने के मालखाने से 25 लाख की चोरी हुई थी. इस सिलसिले में अरुण नाम के सफ़ाई कर्मचारी को गिरफ़्तार किया गया. मंगलवार 19 अक्टूबर की रात अरुण की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि अरुण की मौत पुलिस की पिटाई से हुई. आगरा पुलिस ने धारा 302 के तहत पुलिसकर्मियों पर मुक़दमा दर्ज़ किया है. एसएसपी आगरा ने एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर  और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले थाने के एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है.
इस घटना को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों में गुस्सा है. उन्होंने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया. 16 अक्टूबर को थाने में हुई थी चोरी
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, जगदीशपुर थाने के मालखाने से 25 लाख रुपए नगद और 2 पिस्तौल चोरी हुए थे. पुलिस द्वारा ज़ब्त किया गया सामान मालखाने में ही रखा जाता है. पुलिस ने पिछले हफ्ते 24 लाख रुपए और 4 किलो सोना ज़ब्त किया था, जो मालखाने में रख दिया गया था. इसके अलावा बाक़ी कुछ मामलों में भी पुलिस ने जो कुछ जब्ती की, वो सब भी वहीं रखा हुआ था. रविवार 17 अक्टूबर की सुबह जब मोहर्रिर थाने पर पहुंचा और मालखाने को खोलकर देखा तो उसे कुछ शक हुआ. तहकीकात में चोरी की बात सामने आई. मालखाने से इतनी बड़ी रकम की चोरी की जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया. आनन-फ़ानन में SP सिटी विकास कुमार समेत पुलिस के कई बड़े अधिकारी थाना पहुंचे. पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज़ किया. थाने के एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया.
पुलिस कस्टडी में तबीयत हुई खराब
एसएसपी मुनिराज ने आजतक को बताया कि घटना के बाद थाने की CCTV फ़ुटेज निकाली गई. CCTV के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया. उसके बाद सोमवार को थाने में सफ़ाई का काम करने वाले अरुण को गिरफ़्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी क़बूल कर लिया. पुलिसकर्मी अरुण को साथ लेकर मंगलवार को उसके घर पहुंचे. एसएसपी मुनिराज ने बताया कि अरुण के घर से पुलिस को 15 लाख रुपए बरामद हुए. बरामदगी के दौरान अरुण की तबीयत ख़राब हो गई. उसके बाद पुलिस अरुण को अस्पताल ले गई. इस दौरान अरुण के परिजन भी साथ में थे. अस्पताल में अरुण को मृत घोषित कर दिया गया.
Image embed

मृतक का भाई सोनू. (आजतक को दिए बयान की वीडियो का स्क्रीनग्रैब)
परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोप
मालखाने से चोरी के आरोप में पकड़े गए अरुण की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर सवाल उठाए और मारपीट के आरोप लगाए हैं. अमर उजाला के मुताबिक, मां कमला देवी ने दावा किया कि पुलिसवालों ने चोरी का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार को उठा लिया था और पिटाई की. अरुण कुछ पुलिसवालों के नाम बता रहा था. नाम उजागर न हो जाएं, इसलिए उसे मार दिया गया. मृतक की पत्नी सोनम ने भी पुलिस पर पिटाई के आरोप लगाए और कहा कि उन पर पैसा लाने का दबाव बनाया जा रहा था. अरुण के छोटे भाई ने आजतक से बात करते हुए सोनू ने कहा कि,
Image embed

बहरहाल आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुक़दमा दर्ज़ कर लिया गया है. एसएसपी आगरा ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर  समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने की भी जानकारी दी है. आगरा जोन के ADG राजीव कृष्णा ने बताया कि जो पांच पुलिसकर्मी जांच टीम का हिस्सा थे, उन सभी को निलंबित कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच एक गजटेड ऑफिसर को सौंपी गई है. मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी फैसला हुआ है. 
सियासी घमासान शुरू
इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सच छिपाने के लिए पुलिसकर्मियों ने ही सफाईकर्मी की हत्या कर दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा,
Image embed


कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी सवाल उठाया कि किसी को पुलिस कस्टडी में पीट-पीटकर मार देना कहां का न्याय है? वाल्मीकि जयंती के दिन यूपी सरकार ने उनके संदेशों के खिलाफ काम किया है. मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर पुलिसवालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. प्रियंका गांधी सफाईकर्मी अरुण के परिजनों से मिलने आगरा के लिए निकलीं, लेकिन उन्हें यमुना एक्सप्रेस वे पर रोक लिया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई. इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका के साथ सेल्फी ली, जो ट्विटर पर वायरल हो गई.
Image embed

प्रियंका को रोकने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली. (फोटो आजतक)

 

बसपा के नेताओं ने घटना की निंदा करते हुए मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपए का मुआवज़ा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. पोस्टमॉर्टम हाउस पर पीड़ित परिवार से मिलने के लिए कई विपक्षी नेता भी पहुंच गए. इसी दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू की कुछ लोगों से कहासुनी भी हुई.

Advertisement

Advertisement

()