पुलिस. पुलिस की छवि हमारे लिए ऐसी बन गई है कि ये शब्द सुनते ही हमारे मन मेंनकरात्मक खबरें आने लगती हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की वायरल हो रही येतस्वीरें यूपी पुलिस के बारे में आपके खयाल को बदल देंगी. कई सारे पुलिसकर्मी ऐसेभी हैं जो अपने व्यवहार से लोगों के दिल में जगह बना रहे हैं. ऐसी ही कुछ तस्वीरेंपिछले दो-तीन दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हैं.बैंक के बाहर तड़प रही बुजुर्ग महिला को खाना खिलाया संत कबीरनगर. धनहटा थाने मेंतैनात हैं कांस्टेबल मानवी सिंह. मानवी स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में अपने निजी कामसे गई थीं. बैंक में ही 80 वर्षीय बुजुर्ग तानदेई भी पैसा निकालने के लिए आई हुईथीं. लेकिन किसी कारण से उन्हें बैंक से पैसा नहीं मिला. पैसे न होने से परेशानबुजुर्ग गेट पर ही हैरान-परेशान पड़ी थीं. मानवी की नजर बुजुर्ग पर पड़ी. मानवीउन्हें थाने ले गईं. थाने के मेस में उन्हें खाना खिलाया. उन्हें घर जाने के लिएगाड़ी में बिठाया और किराया भी दिया. मानवी की इस सहृदयता से तानदेई का चेहरा खिलउठा. उन्होंने मानवी को तहेदिल से धन्यवाद दिया.डीजीपी ओपी सिंह का कांस्टेबल मानवी सिंह के लिए लिखा गया प्रशंसा पत्र (फोटो-ट्विटर)डीजीपी ने की मानवी की सराहना मानवी की इस मानवीय संवेदनशीलता की डीजीपी ओपी सिंहने सराहना की है. उन्होंने मानवी के नाम प्रशंसा पत्र लिखते हुए उनके उज्ज्वलभविष्य की कामना की है. डीजीपी ने कहा कि मानवी ने अपने नाम की सार्थकता सिद्ध कीहै. जिससे पुलिस की मानवीय छवि बनी है. जो कि अन्य पुलिस कर्मियों के लिएप्रेरणास्रोत है.DGP OP Singh commended Const.Manvi,in an appreciation letter, for exemplifyinghighest human virtues of kindness along with her duty She not onlyempathetically comforted an hassled old lady outside a bank,helped her with herwork but also offered her food Congratulations Manvi! pic.twitter.com/HCYC8Eufb6— UP POLICE (@Uppolice) April 1, 2019भूखी महिला को खिलाया खाना हरदोई. एक बुजुर्ग महिला को परेशान देख आरक्षी प्रियंकाशर्मा उनके पास गईं. बात किया तो पता चला कि उनके पास पैसे नहीं है. और भूख भी लगीहै. प्रियंका ने उन्हें खाना खिलाया. और घर जाने के लिए पैसे भी दिए.जनपद हरदोई के पाली थाने में एक गरीब बुजुर्ग महिला को महिला आरक्षी प्रियंका शर्माद्वारा सम्मान से बैठाकर खाना खिलाया गया । @Uppolice@Igrangelucknow@adgzonelucknow@dgpuppic.twitter.com/LJkskB8Sbk— hardoi police (@hardoipolice) April 2, 2019घायल बुजुर्ग को इंस्पेक्टर ने पहुंचाया अस्पताल भदोही के विहियापुर इलाके में एकबोलेरो ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी. उनके पैर में चोट लगी और वे सड़क किनारे हीतड़पने लगे. आसपास से लोग गुजरते रहे लेकिन उनकी मदद किसी ने नहीं की. सूचना पाकरमौके पर सुरियावां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दुबे पहुंचे. बिना देर किएउन्होंने घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया.एक घायल बुजुर्ग को सड़क पर असहाय अवस्था में देख @bhadohipoliceके निरीक्षक सुनील दत्त दुबे द्वारा कर्तव्य के प्रति निष्ठा एवं संवेदनशीलता कापरिचय देते हुए तत्काल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचायागया।#UPPCarespic.twitter.com/aGJ1DvnJAF— UP POLICE (@Uppolice) April 4, 2019ये तस्वीरें यूपी पुलिस की #UPPCares मुहिम को बढ़ावा देती हैं, जिसे विभाग ने आमजनता के बीच छवि बदलने के लिए चलाई है. हम पुलिस को अक्सर इस तरह से देखते रहे हैंजैसे उनके अंदर प्रेम-भाव ही न हो. जबकि सच्चाई तो यही है कि वे कठिन से कठिनपरिस्थितियों में भी हमारी सहायता के लिए तैयार रहते हैं. एक सलाम तो बनता ही है.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: देश के सभी प्राइमरी स्कूलों को ऐसी टीचर मिल जाए तो उनकी तस्वीर बदलजाएगी