अंकित सक्सेना के पिता को गाली देने वाले कांस्टेबल के साथ यूपी पुलिस ने बहुत सही किया
मुस्लिम लड़की से प्यार कर जान गंवाई अंकित ने, इफ्तार पार्टी दी उनके पिता ने और गाली देने वाले ये हैं.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
यूपी पुलिस के कानपुर में तैनात कांस्टेबल को ट्विटर पर गालीबाजी करना महंगा पड़ गया. और गाली भी दी ऐसे शख्स को जो नफरतों के दौर में प्यार फैलाने की कोशिश कर रहा है. कांस्टेबल अरविंद सिंह को ट्वीट के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. जांच शुरू हो गई है. पहले उस कांस्टेबल का ट्वीट देख लो. जो उसने यशपाल सक्सेना के इफ्तार पार्टी वाले समाचार पर किया था. यशपाल को जानते ही होगे. वो इस रमजान इफ्तार पार्टियां दे रहे हैं. उनका बेटा अंकित मुस्लिम लड़की से प्यार करता था. लड़की के घर वालों ने अंकित का मर्डर कर दिया था.

ट्विटर स्क्रीनशॉट
हुआ ये था कि एबीपी न्यूज ने ये खबर ट्वीट की थी कि 'दूसरे धर्म की लड़की से प्यार में जान गंवाने वाले अंकित सक्सेना का परिवार कल देगा इफ्तार.' कांस्टेबल अरविंद ने इस खबर पर ही गरिया दिया. लिखा कि इस्लाम धर्म मुबारक हो. किसी ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर ट्वीट कर दिया. साथ में सीएम आदित्यनाथ, यूपी पुलिस और डीजीपी को टैग कर दिया. अरविंद सिंह परिहार नप गए.

गाली देकर सस्पेंड होने वाला कांस्टेबल अरविंद सिंह
यूपी पुलिस के इस काम की जितनी तारीफ की जाए कम है. एक तरफ अंकित के पिता यशपाल हैं. जिस नफरत ने उनके बच्चे की जान ली, उसे मिटा देना चाहते हैं. दूसरी तरफ सड़क से सिस्टम तक भरे अरविंद सिंह परिहार जैसे लोग हैं. जो आग में घी डालकर दंगे भड़काने का काम करते हैं. व्हाट्सऐप पर वीर रस की कविताएं पढ़कर उबलने वाला भोला आदमी कुछ करे तो एक बार सोचा जा सकता है. लेकिन सिस्टम में बैठा आदमी जिसकी ड्यूटी है ऐसी आग बुझाना, वो उसे हवा कैसे दे सकता है?

इफ्तार पार्टी का आयोजन करने वाले यशपाल सक्सेना. Photo: Getty
ये भी पढ़ें:

बेटे को मुसलमानों ने मारा फिर भी इफ्तार की दावत दे रहे हैं अंकित के पिता
इस मौलाना से BJP सांसद बाबुल सुप्रियो ने कुछ सीखा होता, तो ये बात न बोलते
देश की राजधानी में जिस तरह अंकित मरा, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता