The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP Police announces Rs 50000 award for Mukhtar Ansari wife Afshan Ansari

अब मुख्तार अंसारी की पत्नी को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने क्या कदम उठाया?

कई थानों में अफ़शां अंसारी के खिलाफ दर्ज है मुकदमा.

Advertisement
UP Police increases prize on Mukhtar Ansari wife to 50k
अफशां अंसारी पर शिकंजा कस रही है पुलिस. (आजतक की फोटो)
pic
पुनीत त्रिपाठी
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 11:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

यूपी पुलिस एक के बाद एक माफियाओं पर शिकंजा कसती जा रही है. अतीक अहमद की पत्नी के बाद मुख़्तार अंसारी की पत्नी पर कार्रवाई तेज़ हो गई है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अफशां असांरी पर घोषित इनाम की रकम को 25 हज़ार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया है. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तरह मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी भी लंबे वक्त से फरार हैं. शाइस्ता पर पहले से 50 हजार का इनाम घोषित था. अब अफशां पर भी ये इनाम घोषित कर दिया गया है.

आजतक में छपी ख़बर के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देश पर इनाम की रकम बढ़ाई गई है. इस बात की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री ने दी. अफशां अंसारी पर कोतवाली थाना क्षेत्र में 406, 420, 386, 506 के तहत मामला दर्ज है. उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मामला दर्ज है. अफशां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन पर कब्जा करने का भी आरोप है. पुलिस रिकॉर्ड्स में अफशां को IS-191 गैंग का सदस्य बताया गया है. कुछ मामलों में पुलिस ने अफशां के साथ उसके दो भाइयों का भी नाम दर्ज किया है. उनकी तलाश में कई जगह छारेमारी की जा चुकी है, पर नतीजा सिफर ही रहा है.

अतीक-अशरफ की हत्या के बाद बयान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठे. मुख़्तार के भाई अफज़ाल अंसारी ने सवाल उठाए. इंडिया टुडे से बात करते हुए अफजाल अंसारी ने कहा,

Embed

अफज़ाल के इस बयान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाने के तौर पर देखा गया. उन्होंने आगे कहा,

Embed

अफजाल अंसारी ने भाई मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के सवाल पर कहा,

Embed

मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है. वो पांच बार विधायक रह चुका है. मुख्तार और उसके सहयोगियों के खिलाफ 49 आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसकी करोड़ों की संपत्ति को आयकर विभाग जब्त कर चुका है.

वीडियो: अतीक अहमद के मर्डर पर मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी ने क्यों कहा- एक और एनकाउंटर होगा

Advertisement

Advertisement

()