The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • up minister photo opportunity when captain shubham gupta mother crying rajour encounter

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की मां रोती रहीं, चेक पकड़ाने गए मंत्री फोटो खिंचा कर माने

जवान बेटे की मौत के बाद से परिवार गहरे सदमे में है. कैप्टन शुभम गुप्ता की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी जुबान पर सिर्फ एक बात है- मुझे बेटा वापस ला दो. ऐसी हालत में योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय वहां पहुंचते हैं और सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता का चेक रोती मां को देते हैं.

Advertisement
pic
24 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:07 AM IST)
yogi minister gave cheque captain shubham gupta mothe viral
रोती बिलखती शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की मां. (तस्वीर:सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों के घरों में मातम पसरा है. रिश्तेदारों, करीबियों और इलाके के लोगों के अलावा राजनेताओं का भी वहां आना-जाना हो रहा है. शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आगरा स्थित घर पहुंचे थे यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय. उन्होंने शहीद के परिवार को आर्थिक सहायता का चेक दिया. लेकिन इसका फोटो खिंचाने के चक्कर में अब कड़ी आलोचना का सामना कर रहे हैं. 

शहीद शुभम की मां ने कहा, प्रदर्शनी मत लगाओ

जवान बेटे की मौत के बाद से परिवार गहरे सदमे में है. कैप्टन शुभम गुप्ता की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी जुबान पर सिर्फ एक बात है- मुझे बेटा वापस ला दो. ऐसी हालत में योगी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय वहां पहुंचते हैं और सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता का चेक रोती मां को देते हैं. लेकिन इस दौरान मंत्री और उनके साथ आए लोग फोटो खिंचाने की परंपरा नहीं छोड़ पाए. उधर शहीद की मां रो जा रही थीं, इधर मंत्री का फोटो खिंचाए बिना वहां से जाने के मूड में नहीं थे. हारकर मां को ही कहना पड़ा कि यहां प्रदर्शन मत लगाओ. और ये कहते ही वो बुरी तरह बिलख पड़ी.

योगेंद्र उपाध्याय योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. उन्होंने शहीद कैप्टन के घर 25-25 लाख रुपये के दो चेक लेकर गए थे. उनके हाथों सैनिक की मां को चेक दिलवाया जा रहा था. ये देखकर शुभम की मां बरस पड़ीं,

प्रदर्शनी मत लगाओ. मुझे ये सबकुछ नहीं चाहिए. मेरे बेटे को बुला दो. मेरी सबकुछ खत्म हो गया. मेरे बेटे शुभम आ जाओ.

वहां से निकलकर योगेंद्र उपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शहीद शुभम की कोई भरपाई नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा, 

“हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एक देशप्रेमी हैं और हर देशप्रेमी के प्रति उनके मन में संवेदनाएं हैं. आगरा के शहीद शुभम की कोई प्रतिपूर्ति नहीं की जा सकती है. लेकिन फिर भी शुभम के परिवार को 50 लाख रुपये, उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी और शुभम के नामपर एक रोड का नाम रखे जाने का ऐलान किया है.”

विपक्ष ने सरकार को लताड़ा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. कांग्रेस, सपा समेत कई दलों के नेताओं ने इसे लेकर सरकार को जमकर कोसा है.

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 

27 साल के शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की शहादत पर BJP सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय फोटोशूट कराने पहुंचे तो शहीद की मां ने कहा- ''ये प्रदर्शनी मत लगाओ भाई'' दुखद, निंदनीय, असहनीय.”

वहीं, समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करके लिखा, 

भाजपाइयों की असंवेदनशीलता पर बोली एक माँ 'ये प्रदर्शनी मत लगाओ भाई'. भाजपा सरकार के मंत्री कल ही शहीद हुए आगरा के कैप्टन शुभम गुप्ता के परिवार को चेक देने के नाम पर करा रहे फोटोशूट, बिलखती मां के आंसुओं का अपमान. शहीदों के नाम पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आए भाजपा वाले, शर्मनाक. शहीद के परिवार को अपमानित करने के लिए माफ़ी मांगें मंत्री."

27 साल के शुभम गुप्ता साल 2015 में सेना में शामिल हुए थे. साल 2019 में उनकी जम्मू-कश्मीर में तैनाती हुई. उनके पिता बसंत गुप्ता आगरा की एक सिविल कोर्ट में जिला सरकारी वकील हैं.

वीडियो: बैठकी: संजय दत्त, अमिताभ बच्चन के वकील प्रदीप राय ने बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड की पोल बता दी

Advertisement

Advertisement

()