The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP man hangs osama bin laden photo in electricity office video viral

अधिकारी ने अपने ऑफिस में लगाई लादेन की फोटो, कहा - "मेरा गुरू है!"

उत्तर प्रदेश का है मामला. तस्वीर पर लिखा- विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता.

Advertisement
pic
2 जून 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 08:22 PM IST)
osama bin laden photo UP
अधिकारी ने दफ्तर में लगाई ओसामा बिन लादेन की फोटो (फोटो- आजतक, ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के दफ्तर में अक्सर आपने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी या स्वतंत्रता सैनानियों की तस्वीरें लगी देखी होंगी. लेकिन यूपी के एक अधिकारी ने अपने दफ्तर की दीवर पर एक खूंखार आतंकवादी की तस्वीर टांग के रखी है. मामला है फर्रुखाबाद के नवाबगंज का. आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक यहां एक अधिकारी दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी रहे ओसामा बिन लादेन को अपना गुरु बता रहा हैं. अधिकारी ने अपने दफ्तर में उसकी एक फोटो भी लगाई है और नीचे लिखा है- विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता. यानी दुनिया का बेस्ट जूनियर इंजीनियर.

कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं? 

आज तक के रिपोर्टर फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ये शख्स फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में विद्युत वितरण निगम के SDO पद पर कार्यरत है. नाम है रविंद्र प्रकाश गौतम. ये बिजली विभाग के सरकारी परिसर के गेस्ट रूम में ही काम करते हैं और वहीं रहते हैं.

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक रविन्द्र प्रकाश गौतम को जब फोन किया गया तो उन्होंने बताया-

लादेन हमारा गुरु है. फोटो यदि हट जाएगी तो दूसरी भी लग जाएगी. यह फोटो मैंने ही लगाई है. वो विश्व के सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता हैं. इसलिए फोटो लगाई है. कोई किसी को भी आदर्श मान सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक Superintendent Engineer एसके श्रीवास्तव ने बताया-

इसको लेकर हमें भी जानकारी हुई है. इसकी जांच को कमेटी बनाई है. रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

खबर के मुताबिक किसी ने दीवार पर टंगी फोटो का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जो खूब वायरल हो रही है. दीवार पर लगी फोटो के वायरल होने के बाद इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों तक पहुंची और फोटो को हटा लिया गया.

अमर उजाला की खबर के मुताबिक इससे पहले एसडीओ, एमडी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ पत्र लिख चुके हैं, जिसकी भाषा देखकर एमडी और सीएमडी ने कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं दिखाई.

मामले पर अपर जिला अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि इस मामले में बिजली विभाग द्वारा जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

देखें वीडियो- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल से ये कह दिया

Advertisement

Advertisement

()