The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP Lucknow Double Murder of Mama Mami by Minor Bhanja

लखनऊ में डबल मर्डर, नाबालिग भांजे ने मामा-मामी को मारी गोली, ममेरे भाई को भी लगी

UP Double Murder: मृतक के छोटे भाई ने बताया है कि राजेंद्र सिंह ने शराब पी रखी थी और अपने भांजे को गाली दे रहे थे. इसके बाद नाबालिग भांजे ने फायरिंग कर दी.

Advertisement
Lucknow Double Murder Case
भांजे ने फायरिंग की. मामा-मामी मारे गए. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
pic
रवि सुमन
17 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 07:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow Double Murder) में एक नाबालिग युवक पर अपने मामा और मामी की हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी फिलहाल फरार है. आरोप है कि आपसी विवाद के बाद उसने अपने मामा-मामी और ममेरे भाई पर फायरिंग की. मामा और मामी की मौत हो गई. वहीं आरोपी के ममेरे भाई के हाथ में गोली लगी है, जो अब खतरे से बाहर है.

इंडिया टुडे से जुड़े सत्यम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की उम्र 17 साल है. वो अपने मामा राजेंद्र सिंह बाराबंकी और मामी सरोज सिंह के साथ रहता था. मामा की उम्र 65 साल थी जो गन्ना विभाग से रिटायर हो चुके थे. वहीं मामी की उम्र 60 साल थी. आरोपी के जिस ममेरे भाई को गोली लगी है, उसका नाम श्रवण सिंह है. श्रवण की उम्र 29 साल है.

'शराब पीकर गाली दे रहा था मामा'

रिपोर्ट है कि घटना के वक्त ये चारों लोग एक ही कमरे में मौजूद थे. मृतक राजेंद्र सिंह के छोटे भाई जगत पाल सिंह ने बताया कि आरोपी भांजे ने गोली चलाई. जिसके बाद उनके भाई और भाभी की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि घटना के वक्त राजेंद्र सिंह ने शराब पी रखी थी. और वो अपने भांजे को गाली दे रहे थे. उन्होंने कहा कि आरोपी और मृतकों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद नहीं था. जगत पाल ने कहा कि उनके भांजे के पास बंदूक कहां से आई, इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है.

Image embed
मौके पर पहुंची पुलिस. (तस्वीर साभार: इंडिया टुडे)
पहले भी हुआ था विवाद

जगत पाल सिंह ने ये भी बताया कि मामा और भांजे में पहले भी विवाद हुआ था. एक हफ्ते पहले ही इस विवाद का निपटारा पुलिस चौकी में किया गया था. 

DCP (नॉर्थ, लखनऊ) अभिजीत आर शंकर ने बताया है कि उन्हें करोही थाना क्षेत्र के जया नगर सेक्टर बी में गोली चलने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि जब पुलिस वहां पहुंची तो तीनों को गोली लगी थी. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां राजेंद्र सिंह और सरोज सिंह को मृत घोषित कर दिया गया. श्रवण की स्थिति समान्य है. उन्होंने आगे कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी भांजे की तलाश कर रही है.

वीडियो: तारीख: कौन था कंपटीमार शंकरिया जिसने 25 की उम्र में 70 मर्डर किए

Advertisement

Advertisement

()