The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP lalitpur 14 year student committed suicide because of police fear

पुलिस के खौफ से 14 साल के बच्चे ने लगाई फांसी

UP: शहद का छत्ता तोड़ते वक्त पत्थर दोस्त को लगा. शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया. बच्चा इसी बात से डर गया. और मर गया.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विकास टिनटिन
6 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016, 12:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
Image embed
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले का ये किस्सा है. बच्चू सातवीं क्लास में पढ़ता था. दोस्त के घायल होने की शिकायत पुलिस में होने के बाद से काफी परेशान था. पुलिस ने धारा 323, 324 के तहत केस दर्ज किया. बच्चू को पता चला तो पूरा घबराहट से भर गया. दोस्तों ने डराया कि बच्चू अब पुलिस आएगी और तुझे पकड़कर ले जाएगी. बच्चू को जब कुछ नहीं सूझा, तो पेड़ से फांसी लगा ली.
Image embed

बच्चू

लोगों ने जब बच्चू को पेड़ से लटका देखा तो दौड़ पड़े. बच्चू को उतारा, अस्पताल ले जाया गया. बच्चू की हालत बिगड़ी. डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया. झांसी ले जाते वक्त बच्चू की मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, बच्चू के खिलाफ हल्की धारा में NCR लिखई गई थी. लेकिन दोस्तों ने काफी डरा दिया था. इस वजह से बच्चू काफी डर गया और उसने फांसी लगा ली.

Advertisement

Advertisement

()