The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP Jaunpur SP leader allegedly beaten up by party workers

UP: जौनपुर में सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, विधायक सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

मारपीट का वीडियो सोशल माडिया पर वायरल.

Advertisement
Img The Lallantop
सपा नेता की पिटाई का वीडियो वायरल.
pic
उमा
24 अक्तूबर 2021 (Updated: 24 अक्तूबर 2021, 07:40 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश का जौनपुर जिला. यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को पीटते दिख रहे हैं. मामला शनिवार 23 अक्टूबर का है. पहले आप वीडियो देखिए फिर आगे की बात करते हैं.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद जौनपुर आ रहे थे. उनके स्वागत के लिए सपा के कई नेता और कार्यकर्ता लखौंवा बाज़ार में खड़े थे. इसी दौरान गाड़ियों का काफिला भी निकल रहा था, जिसे एक सपा नेता ने ओवरटेक कर लिया. इसी के चलते दो गुटों में मारपीट हो गई.

सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता डॉ मनोज यादव की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत कर दी. पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर सपा विधायक लकी यादव समेत 4 लोगों पर गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

लकी यादव ने क्या कहा?

सपा विधायक लकी यादव ने कहा है,

ये मेरी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है. मैं प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद के स्वागत के लिए काफिले में आ रहा था. मैं उनकी ही गाड़ी में बैठा था. शीशे से देख रहा था कि किस तरह से गाड़ी ओवरटेक कर रही थी. मेरे सुरक्षाकर्मियों के मना करने के बावजूद वो गाड़ी बीच में घुस रही थी. लेकिन मारपीट के वायरल वीडियो में कहीं भी नहीं हूं. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में डॉ मनोज यादव और उनके समर्थक मुझे गालियां दे रहे हैं. मेरे ऊपर हमले की साजिश थी. मैंने भी थाने में तहरीर दी है. मैं भी मुकदमा करवाउंगा. मुझे भी गाली दी गई है. जबकि मुझे तो इस घटना की जानकारी नहीं थी. और जब पता चला था तो मैं तो बीच बचाव करने पहुंचा था कि जिससे कोई घटना घटित न हो जाए. मैं उस घटना में कहीं नहीं हूं. मेरी राजनीतिक छवि खराब करने की साज़िश है. लोग चाह रहे हैं कि लकी कि छवि खराब कर दी जाए.

आज तक से जुड़े पत्रकार राज कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, पिटाई के वायरल वीडियो में लकी यादव की काले रंग की 'युवराज' लिखी हुई गाड़ी दिखाई दे रही है. लेकिन विधायक लकी यादव कहीं पिटाई करते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं.

आज समाजवादी पार्टी के महासचिव राजनारायण बिंद के स्वागत के लिए वाहनों का काफिला जौनपुर की सीमा से आ रहा था. प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव पूर्व जिला महासचिव श्याम बहादुर पाल और वे स्वयं सफेद रंग की सफारी से आ रहे थे पीछे-पीछे काले रंग की गाड़ियां भी आ रही थी इस बीच मल्हनी विधानसभा के लखौंवा बाजार में गाड़ियों के ओवरटेक के चक्कर में सपा कार्यकर्ताओं और एक नेता के बीच कहासुनी हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई. उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. इस घटना में काफिले में चल रहे उनके वाहन मैं बैठा कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं था.

सपा विधायक लकी यादव से फोन पर भी बात हुई. उन्होंने बताया

इस बारे में जानकारी लेने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला अधक्ष लाल बहादुर यादव और पीड़ित डॉ मनोज यादव के मोबाइल पर फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया.

Advertisement

Advertisement

()