FB पर डाली मायावती के पैर छूती फोटो, कटा टिकट
अतरौली से विधानसभा सीट की थीं उम्मीदवार. हो गई टाइमलाइन खराब!
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फेसबुक की वजह से नेतागीरी का सपना चूर हो गया. मायावती के पैर छूती फोटो एक बीएसपी की कैंडिडेट ने फेसबुक पर डाल दी. मायावती को पता चला तो इन मोहतरमा यानी अलीगढ़ के पास अतरौली विधानसभा सीट की कैंडिडेट का टिकट ही काट डाला. क्योंकि लोग जमकर आलोचना कर रहे थे.
सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जमकर वायरल हुई. इस 'दुखद' आप बीती के बाद कैंडिडेंट संगीता चौधरी बोलीं- मुझे नहीं पता था कि एक फेसबुक पोस्ट की वजह से इत्ता बवाल खड़ा हो जाएगा. संगीता ने कहा कि मैं तस्वीर फेसबुक पर डालकर अपने विरोधियों को ये बताना चाहती थी कि बहनजी (मायावती) का हाथ मुझ पर है. बहनजी ने मेरा टिकट काट दिया, ये जानकर मुझे तगड़ा धक्का लगा.
पति का हुआ था मर्डर
अतरौली विधानसभा सीट से संगीता के पति धर्मेंद्र चौधरी को बीएसपी से टिकट मिली थी. लेकिन धर्मेंद्र का जनवरी 2015 में मर्डर कर दिया गया था. इलाके में लोग धर्मेंद्र के परिवार के लिए इमोशनल हैं. इसी को देखते हुए संगीता को टिकट दी गई थी. लेकिन ये कमबख्त फेसबुक. कर दी संगीता की 'टाइमलाइन' खराब.

