उत्तर प्रदेश की स्टेट गवरमेंट नया नियम लाई है. इस नियम से दो बीवी वालों की जानपर बन आई है. क्योंकि उनको सरकारी जॉब मिलेगी नहीं. तैयारी फैयारी सब धरी रह जाएगी.उनके एप्लीकेशन नहीं लिए जाएंगे. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसका विरोध किया. मुस्लिमपर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली नेकहा ये ठीक नहीं है. मुसलमानों को हकों की मुखालफत है. इस वजह से जॉब में पाबंदीठीक नहीं है. दरअसल यूपी में 3500 उर्दू टीचर्स की वैकेंसी निकली. वेकेंसी के साथही आ गया सरकार का ऑर्डर. कि जिन लोगों ने दो शादियां की हैं. दोनों बीवियां जीवितहैं, वो अप्लाई न करें. उनको नौकरी नहीं मिलेगी. वो औरतें भी इस नियम में आएंगी.जिन्होंने दो बीवियों वाले आदमी से शादी की है. अब देखो भैया दो शादियां होने परजिम्मेदारी दोगुनी बढ़ जाती हैं. और गवरमेंट सुविधाएं काट देती है. कोढ़ में खाजजैसी समस्या है ये. जब घर में कमाने वाला एक हो तब तो पूछोई मत. इस नियम के आने सेपहले आंखें खुल जानी चाहिए थी. एक पत्नी होते हुए दूसरी की क्या जरूरत? घर में पैसानहीं होगी तो बेवजह झांय झांय होगी अलग. अगर पैसा है तो नौकरी की क्या जरूरत? अपनेहिसाब से देख लो जो सही बन पड़े करो.