The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • up ghaziabad advocate murder while sitting in chamber

UP के Ghaziabad में वकील मोनू चौधरी की हत्या, चैंबर में घुसकर हमलावरों ने मारी गोली

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
pic
30 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 30 अगस्त 2023, 06:26 PM IST)
ghaziabad advocate monu chaudhari murder
पुलिस हत्या के कारण का पता लगा रही है. (फोटो सोर्स- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश का जिला गाजियाबाद. यहां से बड़ी खबर सामने आ रही है. गाजियाबाद में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमले के वक्त वकील अपने चैंबर में बैठे हुए थे.

आजतक से जुड़े मयंक गौर और संजय राघव की खबर के मुताबिक, यह घटना थाना सिहानीगेट इलाके की है. हमलावरों ने वारदात को तब अंजाम दिया जब मोनू चौधरी उर्फ़ मनोज चौधरी अपने चैंबर में थे. मोनू तहसील में वकालत का काम करते हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

गाजियाबाद शहर के DCP निपुण अग्रवाल ने बताया कि आज 30 अगस्त, 2023 को दोपहर करीब सवा दो बजे वकील मोनू चौधरी की हत्या की खबर मिली. दो हमलावरों ने उनके चैंबर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है. मृतक वकील का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है.

हमलावर कौन थे और हत्या का कारण क्या है, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. हमलावरों की पहचान के लिए तहसील परिसर और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. घटना के बारे में और जानकारी के लिए हमने सिहानीगेट थानाध्यक्ष से संपर्क किया, उनका कहना है कि अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस हमलावरों की तलाश में है.

(आगे जो भी जानकारी आती है, हम आपको अपडेट करेंगे.)

ये भी पढ़ें- निर्भया के बलात्कारियों को दिलाई थी इस वकील ने फांसी, अब बृजभूषण पर लिया बड़ा फैसला

वीडियो: अतीक अहमद के वकील को UP पुलिस ने अरेस्ट किया, उमेश पाल की लोकेशन शेयर की थी

Advertisement

Advertisement

()