बदलचन कह लड़की के काटे बाल, चेहरे पर पोती कालिख
दसवीं का एग्जाम देकर लौट रही थी लड़की. दबंगों ने कहा, 'मैरिड आदमी से लड़की का चल रहा था अफेयर'
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
दसवीं के बोर्ड के एग्जाम देकर वो लौट रही थी. कुछ नाशपीटों ने पकड़ा और लड़की के सिर के बाल काट दिए. मुंह पर लगाई कालिख और गाजीपुर के उमरगंज गांव में घुमाया. वजह बस इत्ती कि उन स्याले सो कॉल्ड दबंगों को लगा कि लड़की बदचलन है.
ऐसी खबर लिखते वक्त कई बार कीबोर्ड के साथ डंडे की जरूरत भी महसूस होने लगती है. ताकि ऐसे ढक्कनों की धुलाई की जा सके. बहरहाल, लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत कर दी है. लड़की के साथ ये हरकत करने वाले पांच दुष्ट थे. पुलिस ने पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हर बार की तरह कहा, 'आरोपियों के खिलाफ जांच कर हम सख्त कार्रवाई करेंगे.'
दुष्टों ने ये हरकत तब की, जब लड़की पेपर देकर लौट रही थी. पांचों ने उसे जबरन पकड़ा. अपने घर ले गए और जबरन बाल काटे और चेहरे पर कालिख पोत दी. दबंगों का कहना था कि लड़की का एक मैरिड आदमी से अफेयर चल रहा है. बस इत्ता शक काफी था, उन ढक्कनों को अपना नीचपना दिखाने के लिए. दबंगों की ये नीच हरकत जब रिश्तेदारों को पता चली तो फौरन ग्राम प्रधान और गांव के लोग दुष्ट आरोपियों के घर पहुंचे. दबंगों के चंगुल से लड़की को छुड़ाया और पुलिस में शिकायत की. पुलिस जांच कर रही है.