The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP four friends on trip to Pokhra died in Nepal plane crash

प्लेन क्रैश के ठीक पहले का Video देखिए, यूपी के 4 लड़कों की नेपाल में ऐसे हुई मौत!

क्रैश से ठीक पहले फेसबुक लाइव कर रहा था शख्स

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 09:21 AM IST)
Nepal's passenger plane, carrying 72 people onboard, crashed in Nepal's Pokhara on Sunday
नेपाल प्लेन क्रैश (फोटो-ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेपाल में 15 जनवरी 2023 को जो प्लेन क्रैश हुआ, उसमें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले चार युवक भी सवार थे (Five Indians Died in Nepal Plane Crash). वो चारों दोस्त थे और पोखरा घूमने के लिए जा रहे थे. हादसे में चारों की मौत हो गई. इनमें से एक शख्स प्लेन क्रैश से ठीक पहले फेसबुक लाइव कर रहा था. वो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबित, चारों के नाम हैं-

अलवालपुर अफ्गां निवासी सोनू जायसवाल (उम्र-28 साल)

अलावलपुर अफ्गां निवासी विशाल शर्मा (उम्र-23 साल) 

चकदरिया चकजैनब निवासी अनिल राजभर (उम्र- 28 साल)

धरवां गांव निवासी अभिषेक कुशवाहा (उम्र- 23 साल)

12 जनवरी को ही अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक एक साथ वाराणसी के सारनाथ गए थे. वहीं से तीनों ने सोनू को साथ लिया और नेपाल के काठमांडू के लिए रवाना हुए. वो लोग नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा धूमने जाने वाले थे. रविवार, 15 जनवरी की सुबह काठमांडू से पोखरा की फ्लाइट पकड़ी.

येति एयरलाइंस का वो विमान खराब मौसम के चलते पोखरा हवाई पट्टी पर लैंड करते समय क्रैश हो गया. विमान पोखरा घाटी में सेती नदी की खाई में गिर गया. ये हादसा दिन में 11 बजकर 10 मिनट पर हुआ. खबर है कि लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले ही प्लेन क्रैश हो गया. अब तक 69 शव बरामद किए जाने की खबर है. विमान में 68 यात्री समेत कुल 72 लोग सवार थे. प्लेन क्रैश में 5 भारतीयों की मौत हुई है. नेपाल पुलिस के प्रवक्ता, डीआईजी टेक प्रसाद राय ने कहा-

अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और दो को बचा लिया गया है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के ठीक पहले सोनू जायसवाल अपने मोबाइल फोन से फेसबुक लाइव कर रहा था. अब वो वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. 


वीडियो में पीली टीशर्ट/हुडी पहने जो युवक दिख रहा है, वो सोनू जायसवाल ही है. दर्दनाक हादसे के बाद गाजीपुर में शोक की लहर है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया और ट्वीट किया-

नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से आहत हूं. हादसे में भारतीय नागरिकों समेत कई कीमती जान चली गई. दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं.

नेपाल सरकार ने हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन कर दिया है. प्रधानमंत्री प्रचंड रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए खुद पोखरा जाने का ऐलान किया था. लेकिन सिक्योरिटी का जायजा लेने गया हेलिकॉप्टर खराब मौसम के चलते बीच रास्ते से ही वापस आ गया.  

वीडियो: Nepal Plane Crash: नेपाल में 68 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, अबतक क्या-क्या पता लगा?

Advertisement

Advertisement

()