The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP fake policeman arrested for raping and cheating 10 woman constables Bareilly

यूपी: फर्जी सिपाही बन 10 महिला कॉन्स्टेबल से किया रेप, लाखों रुपये ठगे, ऐसे खुली पोल

यूपी के Bareilly में एक महिला कॉन्स्टेबल ने पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई. आरोपी Uttar Pradesh Police की वेबसाइट के ज़रिए नंबर निकालता था और उनसे दोस्ती करता था. फिर कैसे पकड़ा गया?

Advertisement
man posing as a police officer was arrested and sent to jail
आरोपी ने 23.50 लाख रुपये के लोन के लिए महिला कॉन्स्टेबल के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया. (प्रतीकात्मक तस्वीर - आजतक)
pic
हरीश
4 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 4 सितंबर 2024, 12:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली ज़िले में एक शख़्स पर आरोप है कि उसने फर्ज़ी कॉन्स्टेबल बनकर 10 महिलाओं से शादी का वादा किया और उनका रेप किया (Man Poses As Police Officer and Rapes 10 Constables). आरोपी शख़्स ने एक महिला कॉन्स्टेबल से शादी भी की. कई महिलाओं से लाखों रुपये भी ऐंठ लिये. उसने एक महिला कॉन्स्टेबल से 23.50 लाख रुपये के लोन के लिए उसके आधार और पैन कार्ड का भी इस्तेमाल किया. पुलिस ने आरोपी राजन वर्मा को 3 सितंबर को गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजन वर्मा का पुलिस लाइन में आना जाना था. ऐसे में उसने पुलिसवालों के साथ उठते-बैठते, उनके तौर-तरीक़े सीख लिए थे.

PTI की ख़बर के मुताबिक़, SP (सिटी) राहुल भाटी ने बताया कि एक महिला कॉन्स्टेबल ने 13 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि राजन वर्मा ने ख़ुद को पुलिस अधिकारी बताया और उससे शादी की. आरोपी ने महिला को बताया था कि वो लखनऊ में ADJ ऑफ़िस में तैनात है. अब उसके ख़िलाफ़ रेप और धोखाधड़ी समेत कानून की कई धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. SP ने कहा कि जब महिला कॉन्स्टेबल को पता चला कि राजन वर्मा आठवीं कक्षा पास है और बेरोजगार है, तो उसने राजन से दूरी बनानी शुरू कर दी.

इसके बाद, राजन ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट के ज़रिए एक और महिला कॉन्स्टेबल से दोस्ती की. राजन ने उसे विश्वास दिलाया कि उसकी शादी नहीं हुई है और वो पुलिस में काम करता है. महिला का आरोप है कि राजन ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया. इसके बाद राजन ने कॉन्स्टेबल को लखनऊ में प्लॉट ख़रीदने के लिए 6.30 लाख रुपये का पर्सनल लोन लेने के लिए राज़ी कर लिया. पैसे ऐंठने के लिए कई बहाने भी गढ़े. इसके बाद, वर्मा ने एक फ़ाइनेंसर के साथ मिलीभगत की और MG हेक्टर वाहन ख़रीदने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा से 23.50 लाख रुपये का लोन लेने के लिए उसके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें - 'धूम 2' स्टाइल में चोर ने म्यूजियम से 15 करोड़ का खजाना चुरा लिया, फिर पता चला…

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़, अब तक 4 कॉन्स्टेबल महिलाएं राजन के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करा चुकी हैं. राजन पर आरोप है कि उसने लखीमपुर की महिला से 5 लाख, श्रावस्ती की महिला से 4 लाख, बरेली की महिला से 6 लाख और मुरादाबाद की महिला से 8 लाख रुपये लिये हैं.

पूछताछ के दौरान आरोपी राजन ने बताया है कि उसने अलग-अलग ज़िलों की 10 कॉन्स्टेबल महिलाओं से शादी का झांसा देकर उनसे संबंध बनाया है और 50 लाख रुपये भी ऐंठ चुका है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजन वर्मा ने अपने शहर लखीमपुर खीरी में पेठा बनाने की एक फैक्ट्री स्थापित की थी. इसी दौरान उसकी मुलाक़ात एक ऐसे व्यक्ति से हुई जो पुलिसवालों के साथ काम करता था. इसी से उसका पुलिस वालों के साथ उठना-बैठना हुआ.

वीडियो: ख़ुद को BJP का बड़ा नेता बता ठगी करने वाले अनूप चौधरी को UP STF ने पकड़ा

Advertisement

Advertisement

()