यूपी विधानसभा चुनावों की सरगर्मी हर दिन के साथ और बढ़ रही है. चुनाव के लिए पहलेही कमर कस चुकी पार्टियों ने अपनी तैयारियों में और तेजी ला दी है. सपा, बसपा,कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी रैलियों और सम्मेलनों के जरिए शक्ति प्रदर्शन मेंजुटी हैं. दूसरी तरफ AIMIM और आम आदमी पार्टी (AAP) जैसे राजनीतिक दल भी अपनीगतिविधियों से बता चुके हैं कि इस बार के चुनाव में उनकी भागीदारी अहम हो सकती है.AIMIM पहले ही 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह चुकी है. वहीं अब आम आदमी पार्टीने भी 100 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी घोषित कर दिए हैं. बुधवार 15 सितंबर कोलखनऊ में AAP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने 100 विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट जारीकी. पार्टी ने कहा कि चुनावों के लिए ये लोग उसके संभावित उम्मीदवार हैं. AAP नेताऔर सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP ने ये भी कहाकि वो यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी. संजय सिंह आम आदमीपार्टी के यूपी प्रभारी भी हैं. उन्होंने ही 100 उम्मीदवारों की इस संभावित लिस्टको जारी किया और कहा कि ये लोग अपने-अपने क्षेत्रों से संभावित उम्मीदवार होंगे.फिलहाल इनको विधानसभा प्रभारी बनाया जा रहा है. आजतक के लखनऊ संवाददाता सत्यममिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय सिंह ने कहा, "पार्टी अपने 100 विधानसभाप्रभारियों की सूची जारी कर रही है. और ये 100 विधानसभा प्रभारी अपने-अपनेक्षेत्रों से हमारे संभावित प्रत्याशी और उम्मीदवार होंगे. इस मंशा के साथ हमने 100विधानसभा प्रभारियों का चयन किया है. इस सूची में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व पिछड़ेवर्ग के लोगों को है. आम आदमी पार्टी की ओर से पिछड़े वर्ग से 35 लोगों को कैंडिडेटबनाया गया है. इस सूची में डॉक्टर भी हैं, इंजीनियर भी हैं, अधिवक्ता भी हैं, पोस्टग्रेजुएट भी हैं, ग्रेजुएट भी हैं और समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व हमारी येसूची करती है."आम आदमी पार्टी यूपी ने घोषित किए 100 विधानसभा प्रभारी( संभावित प्रत्याशी) , 35प्रतिशत प्रभारी पिछड़े वर्ग से है। pic.twitter.com/ZrXTSyWh9E— Ajit Tyagi (@_AjitTyagi) September 15, 2021 AAP के प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेबताया कि जारी की गई सूची में पिछड़े वर्ग के अलावा ब्राह्मणों की संख्या 20 है, 16दलित हैं और 5 मुस्लिम भी शामिल किए गए हैं. मनीष सिसोदिया भी पहुंचे थे यूपी इससेपहले AAP ने अयोध्या में तिरंगा यात्रा निकाली थी. इस यात्रा में दिल्ली के डिप्टीसीएम मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए थे. यात्रा को लेकर मनीष ने कहा था कि उनकी पार्टी2022 के विधानसभा चुनावों के लिए किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं कर रही है.उन्होंने कहा था कि भगवान राम की कृपा से AAP दिल्ली में अच्छी सरकार चला रही है.यूपी में आम आदमी पार्टी चुनाव के पहले से लगातार सक्रिय रही है. उसकेप्रदेश प्रभारी संजय सिंह एक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके योगी आदित्यनाथ सरकारको निशाने पर लेते रहे हैं. मिसाल के लिए बीती 8 अगस्त को संजय सिंह ने जल जीवनमिशन योजना को लेकर योगी सरकार पर बड़े आरोप लगाए थे. संजय सिंह ने दावा किया था किइस योजना में 30 हजार करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. उन्होंने बाकायदा दस्तावेजदिखाकर घोटाला होने का दावा किया लेकिन यूपी सरकार ने इसे खारिज कर दिया. 9 अगस्तको यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करAAP नेता के तमाम आरोपों को गलत और तथ्यहीन बताया था.