The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • UP CM Yogi pic holding rifle near face receives funny response from netizens

चीते की चाल और बाज की नजर पर तो कोई संदेह नहीं, लेकिन CM योगी के 'निशाने' पर पक्का है!

लोगों ने कहा- गन का बैक सपोर्ट तो शोल्डर पर लगा लेते मुख्यमंत्री जी वरना दिक्कत हो जाएगी.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 27 दिसंबर 2021, 06:02 PM IST)
Img The Lallantop
लखनऊ में योगी आदित्यनाथ व राजनाथ सिंह और सोशल मीडिया पर वायरल मीम, फोटो साभार- PTI/Twitter-Vatsaladi
Quick AI Highlights
Click here to view more
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इसमें उनके हाथ में एक अत्याधुनिक राइफल दिख रही है और वो उससे कहीं निशाना लगा रहे हैं. उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे शेयर किया है और साथ में एक जाबड़ कैप्शन दे दिया है. आगे बताने की जरूरत नहीं कि इस तस्वीर और इसके कैप्शन को लेकर ट्विटर पर काफी कुछ कहा जा रहा है. सब बताएंगे, पहले तस्वीर देखिए जिसके कैप्शन में लिखा है.
'चीते की चाल, बाज की नजर और योगी जी के 'निशाने' पर संदेह नहीं करते.'
फोटो में क्या गड़बड़ कर गए सीएम योगी? ये फोटो लखनऊ में डीआरडीओ की ओर से स्थापित किए गए ब्रह्मोस विनिर्माण केंद्र के शिलान्यास समारोह का है. इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथ में एक राइफल है, जिससे वो सामने निशाना लगा रहे हैं. फोटो और कैप्शन को ऐसे ही देखकर निकल जाएं तो कोई दिक्कत नहीं नजर आती. लेकिन अगर इसको 'बाज की नजर' से देखें तो वो कारण समझ आएगा जिस पर इंटरनेट यूजर्स मौज ले रहे हैं. वो है सीएम योगी का राइफल पकड़ने का तरीका. दरअसल, यूपी सीएम ने एक आंख बंद करके राइफल को कंधे की बजाय अपने मुंह के पास सटाकर निशाना लगाया है. बस, जैसे ही लोगों ने ये देखा, उनके अंदर का राइफल विशेषज्ञ जाग गया और धड़धड़ा कमेंट करके सीएम के बंदूक पकड़ने के तरीके पर ज्ञान देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने सीएम को गलत तरह से बंदूक पकड़ने के संभावित खतरे से भी रूबरू कराकर अपना फर्ज पूरा किया. राहुल नाम के एक यूजर ने लिखा,
गन का बैक सपोर्ट तो शोल्डर पर लगा लेते माननीय मुख्यमंत्री जी वरना दिक्कत खड़ी हो जाएगी.
नीतू यादव नाम की एक अन्य यूजर ने सीएम को बताया,
अरे! उसे कोई तो बताओ वो बंदूक है, "चिलम" नहीं. दांत के साथ जबड़ा भी नहीं बचेगा.
  एक यूजर हुमायूं ने यूपी पुलिस के ठांय-ठांय वाले कारनामे को जोड़कर नया मीम बना दिया. वहीं अमिताभ नाम के यूजर ने सीएम के लिए अपनी चिंता जाहिर करते हुए लिखा,
योगी जी को डेंटिस्ट के पास भेजना पड़ेगा ऐसे यूज किया तो.
  ऐश्वर्या पांडे नाम की एक यूजर लिखती हैं,
बाबा जी को सिर्फ लक्ष्य से मतलब है. शरीर में दांत जबड़े रहें ना रहें कोई, मतलब नहीं निशाना नहीं चूकना चाहिए.
वैसे ऐसे कमेंट्स देखकर कुछ यूजर्स को काफी गुस्सा भी आया. जैसे विक्रम इंडियन नाम के एक यूजर का ये ट्वीट देखिए. विक्रम ने यूपी भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने सीएम योगी का मजाक बनाने के लिए ये फोटा पोस्ट कर दिया. कहा-ये फोटो आप लोगों ने योगी जी का मजाक बनाने के लिए डाला है क्या कि योगी जी मुंह तोड़ फायर कर सकते हैं.

Advertisement

Advertisement

()